कंगना रनौत को हुआ कोरोना, कहा- 'पिछले कुछ दिनों से थकान-कमजोरी थी, लेकिन मैं इसको हरा दूंगी'

कंगना रनौत को हुआ कोरोना, कहा- 'पिछले कुछ दिनों से थकान-कमजोरी थी, लेकिन मैं इसको हरा दूंगी'

मुंबई, 08 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। कंगना रनौत ने शनिवार (08 मई) को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में जानकारी देते हुए कहा कि वह कोविड-19 पॉजिटिव आई हैं। कंगना रनौत ने योग की मुद्रा में अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "पिछले कुछ दिनों से मेरी आंखों में हल्की जलन के साथ मैं थका हुआ और कमजोर महसूस कर रही थी, हिमाचल जाने की प्लानिंग कर रही थी इसलिए कल और आज मेरा टेस्ट करवाया गया है, जिसमें मैं कोरोना पॉजिटिव आई हूं।'' कंगना रनौत ने कहा है कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। कंगना ने अपने संपर्क में आए लोगों को कोरोना जांच करवाने की सलाह दी है।

Kangana Ranaut

कंगना बोलीं- मुझे नहीं पता कि वायरस मेरे शरीर में कैसे आया?

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, '' मैं पिछले कुछ दिनों से अपनी आंखों में हल्की जलन के साथ थका हुआ और कमजोर महसूस कर रही था। हिमाचल जाने की उम्मीद कर रही था इसलिए कल मेरा टेस्ट हुआ और आज नतीजा आया कि मैं कोविड-19 पॉजिटिव हूं। मैं खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मुझे नहीं पता कि वायरस मेरे शरीर में प्रवेश कैसे कर गया लेकिन मुझे इतना पता है कि मैं इसको हरा दूंगी। कृपया आप लोग अपने ऊपर कोई भी बोझ ना लें, किसी तरह की परेशानी ना लें, अगर आप इससे (कोरोना वायरस) डरेंगे तो और ज्यादा आपको डराएगा। आइए साथ मिलकर इस कोविड-19 को खत्म करें। यह एक छोटे समय के फ्लू के अलावा कुछ नहीं है, जिसपर बहुत जोर दिया जा रहा है। अब कुछ लोग इस पर विचार करेंगे। हर हर महादेव।''

सार्वजनिक जगहों पर कई बार बिना मास्क के देखी गई हैं कंगना

कंगना रनौत को अक्सर सार्वजनिक जगहों पर बिना मास्क के देखा जाता है। कोरोना काल में कई बार वो मुंबई एयरपोर्ट में बिना मास्क के स्पॉट हुई हैं। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना भी कई है। हाल ही में एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट के पति सुयश राय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, यह महिला कभी भी मास्क में नहीं दिखती है। आखिर क्यों?'' सुयश राय ने यह प्रतिक्रिया कंगना रनौत को बिना मास्क के एक डबिंग स्टूडियो में जाते देख दिया था।

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने कंगना रनौत के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है। कंगना पर ट्विटर गाइडलाइन को तोड़ने का आरोप है। कंगना रनौत ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें अपनी बात रखने के लिए ऐसे प्लेटफॉर्म की कोई कमी नहीं है। वह सिनेमा के माध्यम से भी अपनी बात लोगों तक पहुंचा सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+