मीटू पर रानी मुखर्जी के विवादित बयान पर क्या बोलीं कंगना रनौत?

नई दिल्ली। यौन शोषण के खिलाफ चले मीटू मूवमेंट को लेकर हाल ही में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने एक ऐसा बयान दे डाला था कि वे सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गईं थीं। ऐसे में अब जब कंगना रनौत से रानी के बयान पर सवाल किया गया तो कंगना ने कहा कि उन महिलओं को सशक्त करने और समर्थन देने की जरूरत है जो अपने लिए नहीं लड़ी पातीं। लेकिन आज हमारे समाज में लड़कियां अपने लिए लड़ना जान गई हैं और वे निडर हैं तो हमें उनका हौसला नहीं टूटने देना चाहिए।

Kangana ranaut talks about rani mukherjees controversial statement on me too movement

कंगना ने कहा कि मैंने यौन शोषण के खिलाफ पहली बार 16 साल की उम्र में एफआईआर दर्ज कराई थी, आज लड़कियां लक्ष्मीबाई जैसी साहसी हैं। बच्चों को भी सशक्त किया जाना चाहिए। सशक्त करने की जरूरत बस वहीं है जहां बच्चों को सचमुच सशक्त किया जाना जरूरी है। कंगना से उनकी फिल्म मणिकर्णिका के प्रमोशन के दौरान ये सवाल किया गया।

बता दें कि मीटू को लेकर रानी ने कहा था कि लड़कियों को मार्शल आर्ट सिखाया जाना चाहिए जिससे कि वे अपनी सुरक्षा खुद कर सकें। अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने हाथो में होती है। अगर आप नहीं चाहेंगी कि आपके साथ गलत हो तो नहीं होगा। न्यूज 10 के एक शो में अपने इस बयान के चलते रानी को ट्विटर पर बुरी तरह घेरा गया था। इस शो में रानी के अलावा अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, तब्बू और तापसी पन्नू भी पहुंचे थे। बहुत जल्द कंगना की फिल्म मणिकर्णिका रिलीज होगी। फिल्म में कंगना को रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में देखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' का होगा 'पद्मावत' जैसा हाल, ब्राह्मण महासभा ने दी धमकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+