स्वरा के ट्वीट पर भड़कीं कंगना, कहा- तुम जैसे लोग आतंकियों के अलावा मूवी माफिया और डॉन को भी बचाते हो

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिजम और मूवी माफिया के मद्दे पर जमकर बहस हो रही है। हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत ने रिप्बलिक टीवी को दिए एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर पर निशाना साधते हुए उन्हें बी ग्रेड एक्ट्रेस बताया था। कंगना के इस इंटरव्यू के बाद स्वरा ने भी उनपर निशाना साधा है। उन्होंने इसे लेकर कई ट्वीट किए। अब उन्होंने एक और ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि कंगना ने ही देश को आजादी दिलवाई थी और क्वीन फिल्म के साथ फेमिनिजम शुरू हुआ है।

'उन्होंने भारत को आजादी दिलवायी'

'उन्होंने भारत को आजादी दिलवायी'

स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में कहा, '1955 में 'पाथेर पांचाली' के साथ कंगना जी ने पैरेलल सिनेमा चलाया, 2013 में क्वीन फिल्म के साथ फेमिनिजम शुरू किया। पर इस सबसे पहले 1947 में उन्होंने भारत को आजादी दिलवायी थी। कहत एक अज्ञात चापलूस जरूरतमंद आउट्साइडर, चापलूसी का फल (आम) खाते और उंगलियां चाटते हुए।' इसके जवाब में कंगना रनौत ने कहा कि यह स्पष्ट है कि तुम्हारा मकसद केवल सुशांत को मारने वाले दोषियों से ध्यान भटकाना है।

कंगना ने कहा- खुद पर शर्म करो

कंगना ने कहा, 'स्वरा भास्कर तुम ना तो भारतीय सिनेमा के गोल्डन एरा में पैदा हुई हो, गैंगस्टर्स माफियाओं और डॉन्स के इंडस्ट्री को संभालने के बाद यह बड़ा बदबूदार नाला बन गया है। फैमिनिजम और पैरेलल सिनेमा का उदय 2014 में क्वीन के साथ हुआ था, अगर नहीं तो कृपया हमें सही करें?' कंगना ने आगे कहा, 'यह स्पष्ट है कि आपका मकसद केवल सुशांत को मारने वाले दोषियों से ध्यान भटकाना है, तुम्हारे जैसे लोग ना केवल आतंकियों और राष्ट्रद्रोहियों को बचाते हैं बल्कि मूवी माफिया और डॉन्स को भी बचाते हैं। खुद पर शर्म करो और अपने बुरे इरादों पर भी।'

Recommended Video

    Sushant Case: Kangana Ranaut बोलीं, आरोप साबित नहीं हुए तो लौटा दूंगी Padma Shri | वनइंडिया हिंदी
    तापसी पर भी साधा निशाना

    तापसी पर भी साधा निशाना

    बता दें इससे पहले तापसी ने कंगना और उनकी बहन रंगोली पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। तापसी के बयान के बाद कंगना ने भी जवाब दिया। कंगना ने कहा, 'कंगना ने अपने इंटरव्यू में ही भविष्यवाणी कर दी थी कि अब गिद्ध, उनके खून के पीछे पड़ जाएंगे और मिलकर एक अकेली औरत पर अटैक करेंगे। जिसने अपनी आवाज मूवी माफियाओं के खिलाफ उठाई है।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'मिशन मंगल और बदला मेल डोमिनेटिड फिल्में थीं, तापसी ने अपनी पूरी जिंदगी में एक भी सोलो हिट फिल्न नहीं दी है। कनिका ढिल्लन और पूरा लेफ्ट इकोसिस्टम सुशांत सिंह राजपूत की हत्या को कवर अप करने की कोशिश कर रहा है। आप सबको शर्म आनी चाहिए, किसी ने बचाव नहीं किया और उसके दोषियों को बचा रहे हैं।'

    सुशांत के लिए कर रहीं न्याय की मांग

    सुशांत के लिए कर रहीं न्याय की मांग

    आपको बता दें कंगना ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में कहा है कि जो भी कुछ उन्होंने कहा अगर वह उसे साबित नहीं कर पाईं तो अपना पद्मश्री लौटा देंगी। इसके साथ ही वह लगातार सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग कर रही हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में स्वरा और तापसी के अलावा करण जौहर और महेश भट्ट पर भी निशाना साधा था। कंगना ने तापसी और स्वरा को ब्री ग्रेड एक्ट्रेस के अलावा आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से बेहतर भी बताया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+