एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रिया पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- महेश भट्ट के कहने पर उसने सुशांत सिंह राजपूत के...
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उनपर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने और धोखाधड़ी करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर रिया पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि रिया ने सुशांत का फायदा उठाया है। रिया ने सुशांत के पैसों तक का इस्तेमाल किया है और इस सबमें फिल्म मेकर महेश भट्ट का भी हाथ है।
Recommended Video

'रिया ने फायदा उठाया'
कंगना की टीम ने ट्विटर पर लिखा है, 'रिया और सुशांत की रिलेशनशिप को एक साल से भी कम वक्त हुआ था, सुशांत ने रिया पर पूरा भरोसा किया और वह बाहर की दुनिया से डरने लगे थे। सुशांत कुछ भी करके नई जिंदगी शुरू करना चाहते थे, जब वह रिया से मिले तो पहले से ही टूटे हुए थे, रिया ने इसी चीज का फायदा उठाया है। ये एक लंबे समय से हो रहा उत्पीड़न था, जैसा कंगना ने बताया कि एक लॉबी है, जिसने सुशांत का करियर और प्रतिष्ठा खत्म की और एक दूसरी लॉबी ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रभावित किया।'

'रिया के पास सुशांत के सारे गैजेट्स'
एक अन्य ट्वीट में कंगना की टीम ने कहा, 'अपने आखिरी ट्वीट में रिया चक्रवर्ती ने कहा कि वह सुशांत के लिए सीबीआई जांच चाहती हैं, तो अब उन्हें ये भी बता देना चाहिए कि इस अपराध में उनके साथ कौन लोग शामिल थे?' इसके साथ ही कंगना की टीम ने महेश भट्ट पर भी आरोप लगाया है कि उन्होंने ही रिया को सुशांत के साथ ये सब करने को कहा। ट्वीट में एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा गया है, 'सुशांत के लिए सीबीआई जरूरी है। रिया के पास सुशांत के सारे गैजेट्स हैं, इसलिए महेशा भट्ट ने ही उन्हें कहा कि आलिया को फॉलो करो।' आपको बता दें सुशांत का सोशल मीडिया उनके निधन के बाद से भी इस्तेमाल हो रहा है। कंगना की टीम ने तस्वीर शेयर की है, उसमें लिखा है कि सुशांत ने ट्विटर पर आलिया को फॉलो किया है।

'रिया चक्रवर्ती जैसे बहुत लोग हैं'
वहीं दूसरी ओर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है, 'यहां पर बहुत सारे रिया चक्रवर्ती जैसे लोग हैं, जो ब्लैक्मेल कर लोगों की मेहनत और इज्जत पर पानी फेर देना चाहते हैं। पैसा और सब कुछ हड़प कर लेना चाहते हैं। चाहे वो ब्लैक्मेल पर्सनली किया जाए या मीडिया और ट्विटर के द्वारा।' बता दें सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। फिलहाल पटना से पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची है।












Click it and Unblock the Notifications