सुशांत सिंह राजपूत मामले में आमिर खान की चुप्पी पर कंगना ने साधा निशाना, कहा- उनके साथ PK में काम किया लेकिन...

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपने विचार रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सुशांत सिंह राजपूत मामले में खुलकर बोल रही हैं। कंगना ने अब एक बार फिर इस मामले में चुप्पी साधने को लेकर अभिनेता आमिर खान पर निशाना साधा है। कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान उन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर तंज कसा है, जो इस मामले में अभी तक चुप रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आमिर खान का नाम भी लिया। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में से किसी ने भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग तक नहीं की।

'सहकर्मी के लिए एक शब्द तक नहीं'

'सहकर्मी के लिए एक शब्द तक नहीं'

रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आमिर खान ने पीके फिल्म में सुशांत के साथ काम किया था। फिर भी उन्होंने इस मामले में कुछ नहीं बोला। कंगना के अनुसार, पूरी इंडस्ट्री एक गैंग के तौर पर काम करती है। उन्होंने कहा कि आमिर खान के अलावा अनुष्का शर्मा ने भी इस मामले में अपनी आवाज नहीं उठाई। इसके साथ ही उन्होंने आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी का नाम भी लिया। कंगना ने कहा कि इंडस्ट्री में किसी के भी पास अपने उस सहकर्मी के लिए एक शब्द तक नहीं है, जिसकी मौत हो गई है।

दीपिका पादुकोण पर कसा तंज

दीपिका पादुकोण पर कसा तंज

कंगना ने आगे कहा कि इंडस्ट्री के कुछ लोग तो अब बोल रहे हैं लेकिन कुछ अब भी छिपे बैठ हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण को भी निशाने पर लिया क्योंकि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनने के बाद डिप्रेशन से संबंधित कई सोशल मीडिया पोस्ट किए थे। कंगना ने दीपिका पर तंज कसते हुए उन्हें 'डिप्रेशन का धंधा चलाने वाला कहा'। उनका कहना है कि दीपिका ने सुशांत के निधन को लेकर एक शब्द भी नहीं कहा लेकिन तुरंत सोच लिया कि वह डिप्रेशन में थे। ये सब डिप्रेशन का धंधा चलाने के लिए किया गया है।

आमिर को बताया था कट्टरपंथी

आमिर को बताया था कट्टरपंथी

इससे पहले कंगना ने आमिर खान को उनके एक पुराने बयान को लेकर भी निशाने पर लिया था। कंगना ने आमिर खान का एक पुराना इंटरव्यू शेयर करते हुए कहा था, 'हिंदू + मुस्लिम = मुस्लिम। ये तो कट्टरपंथी है, शादी का परिणाम केवल जीन और संस्कृतियों का ही नहीं बल्कि धर्मों का भी मिश्रण है। बच्चों को अल्लाह की इबादत भी सिखाएं और कृष्ण की भक्ति भी, ये धर्मनिरपेक्षता है ना?' कंगना की टीम ने एक अन्य ट्वीट में आमिर खान को टैग करते हुए सवाल पूछा, 'आप तो सबसे ज्यादा टॉलरंट थे, आप कबसे हिंदूइजम के लिये इंटॉलरंट हो गए? हिंदू माताओं की संतानें जिनकी रगों में श्री कृशन और श्री राम का खून बह रहा है, सनातन धर्म, भारतीय सभ्यता, यहां की संस्कृति जिनकी धरोहर है, वो सिर्फ और सिर्फ इस्लाम को फॉलो करेंगे, ऐसा क्यूं?'

करण जौहर को लेकर क्या कहा?

करण जौहर को लेकर क्या कहा?

बता दें कंगना रनौत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही इंडस्ट्री में फैले नेपोटिजम और गैंगिज्म को लेकर अपनी बात रख रही हैं। इसके पहले उन्होंने करण जौहर की फिल्म गुंजन सक्सेना की आलोचना करते हुए कहा था, 'हमें नैशनलिजम की दुकान चलानी है मगर देशभक्ति नहीं दिखानी है। पाकिस्तान से वार वाली फिल्म बहुत पैसा कमाती है, हम भी बनायेंगे मगर उसका विलेन भी हिंदुस्तानी है। अब थर्ड जेंडर भी आर्मी में आ गया है मगर करण जोहर तू कब समझेगा एक सेनानी सिर्फ सेनानी है।' वर्कफंट की बात करें तो कंगना की आखिरी फिल्म पंगा थी। अब उनकी थलाइवी नामक फिल्म आने वाली है। जो जे जयललिता की बायोपिक पर आधारित है।

कंगना का दीपिका पर तीखा वार, कहा- 'डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को पब्लिक ने औकात दिखा दी'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+