कंगना का दीपिका पर तीखा वार, कहा- 'डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को पब्लिक ने औकात दिखा दी'

नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच CBI ही करेगी, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद सुशांत के परिवार वालों ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद देते हुए उम्मीद की है कि अब एक्टर की मौत का सच सबके सामने आएगा तो वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार के वकील ने कहा कि हम इस फैसले को चुनौती देंगे, वकील की ओर से कहा गया कि वो रिव्यू पीटिशन दायर करेंगे, तो वहीं सोशल मीडिया आम से लेकर खास लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है।

कंगना ने साधा दीपिका पर निशाना

कंगना ने साधा दीपिका पर निशाना

जबकि कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने सर्वोच्च अदालत के इस फैसले के बाद उन लोगों पर निशाना भी साधा है, जो कि सुशांत की मौत की वजह डिप्रेशन को मान रहे थे, जी हां यहां बात हो रही हैं बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की, जिन्होंने एक बार फिर से फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर तीखा वार किया है।

'डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को पब्लिक ने औकात दिखा दी'

'डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को पब्लिक ने औकात दिखा दी'

कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि 'मेरे बाद दोहराएं', डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को पब्लिक ने औकात दिखा दी '। हालांकि कंगना ने अपने ट्वीट में दीपिका का नाम नहीं लिया है लेकिन 'मेरे बाद दोहराएं' शब्द दीपिका ने ही 20 जून की अपनी पोस्ट मे लिखा था, जिसे कोड करते हुए कंगना ने आज अपनी बात कही है।

अभी तक नहीं आया दीपिका का जवाब

कंगना रनौत का अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल कंगना के इस वार पर अभी तक दीपिका की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सुशांत की मौत को प्लांड मर्डर बता चुकी हैं कंगना

सुशांत की मौत को प्लांड मर्डर बता चुकी हैं कंगना

सुशांत की मौत को प्लांड मर्डर बता चुकीं कंगना ने दीपिका पर इसलिए निशाना साधा है क्योंकि दीपिका पादुकोण डिप्रेशन से जुझ रहे लोगों की लिए संस्था चलाती हैं। इसके लिए वह सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। 20 जून 2020 को दीपिका पादुकोण ने एक पोस्ट साझा की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'मेरे बाद दोहराएं।' इसलिए कंगना ने दीपिका पर वार किया है।

डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं दीपिका

डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं दीपिका

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने खुद कहा था कि वो डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं, उनकी मां ने उन्हें संभाला नहीं होता तो वो भी आत्महत्या जैसा कदम उठा सकती थीं, इसलिए वो लोगों को अवसाद से बाहर निकालने के लिए काम कर रही हैं।

अभी तक सुशांत की मौत की वजह डिप्रेशन बताई गई है

मालूम हो कि 14 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को उनके घर पर मृत पाए जाने के बाद यही कहा जा रहा है कि सुशांत डिप्रेशन में थे और अपना इलाज करवा रहे थे लेकिन पिछले काफी वक्त से उन्होंने दवाएं लेनी छो़ड़ दी थी, उनकी मौत की वजह अभी तक डिप्रेशन ही बताई गई है, फिलहाल अब इस केस की जांच सीबीआई के पास चली है, ऐसे में अब सबको सच के सामने आने की उम्मीद है।

डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को पब्लिक ने औकात दिखा दी
डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को पब्लिक ने औकात दिखा दी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+