रंगोली के निशाने पर करण जौहर, बोलीं- कंगना से दूर रहो, कभी होगी आपके पास उसके लायक स्क्रिप्ट

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने फिल्म निर्माता करण जौहर को एक बार फिर निशाने पर लिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि करण और कंगना के बीच चल रहा तनाव खत्म हो गया है। दरअसल कंगना को पद्म श्री पुरस्कार मिलने पर करण जौहर ने कहा था कि कल अगर उनके पास कोई फिल्म होगी, जिसके लिए उन्हें कंगना की जरूरत होगी तो वह उन्हें फोन करेंगे।

'कभी होगी आपके पास उसके लायक स्क्रिप्ट'

'कभी होगी आपके पास उसके लायक स्क्रिप्ट'

अब करण की इसी बात पर रंगोली ने एक खबर का लिंक शेयर किया और कहा कि उनके पास स्क्रिप्ट होगी उसके लिए। रंगोली ने कहा, 'करण जौहर जी कह तो ऐसे रहे हैं कि जैसे फोन करने पे कंगना आ जाती है, भाईसाहब आपके और मेरे चाहने से क्या होता है, कंगना को तो स्क्रिप्ट चाहिए होती है, कभी होगी आपके पास उसके लायक स्क्रिप्ट।'

'कंगना से दूर रहो'

एक अन्य ट्वीट में रंगोली ने कहा, 'आखिरी बार कंगना ने करण जौहर की फिल्म एडीएचएम (ऐ दिल है मुश्किल) देखी थी, वो गुस्से में थी और उसने मुझसे कहा कि कैंसर की मरीज की कीमोथेरेपी चल रही है फिर भी पीछा करने वाला लड़का जबरदस्ती करता है और उससे कहता है, अब तो मेरी हो जा, अब तो तुझे कैंसर है। कंगना लंबे समय तक हैरान रही। करण जौहर जी अगर ऐसी स्क्रिप्ट लेकर आओगे तो आपको भगवान भी नहीं बचा सकता, कृपया कंगना से दूर रहो, सबकी भलाई इसी में है।'

क्या बोले थे करण?

करण ने मुंबई मिरर को दिए अपने इंटरव्यू में कंगना को लेकर कहा था, 'जो भी समस्या है, सोशल मीडिया पर जो कुछ भी कहा गया है, वो मेरे लिए मायने नहीं रखता है। मैं एक फिल्म निर्माता हूं और वो एक कलाकार हैं और निजी चीजें उस रिश्ते के रास्ते में नहीं आनी चाहिए। मैं इस पर विश्वास करता हूं और इसके साथ खड़ा रहूंगा।'

सूची में 118 पद्मश्री विजेताओं के नाम शामिल

सूची में 118 पद्मश्री विजेताओं के नाम शामिल

गौरतलब है कि 25 जनवरी को पद्म पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा की गई थी, विजेताओं की सूची में सात पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्म श्री विजेताओं के नाम शामिल हैं, फिल्म निर्माता करण जौहर, कंगना रनौत के अलावा टीवी क्वीन एकता कपूर, सिंगर सुरेश वाडेकर, अदनान सामी, टीवी एक्ट्रेस सरिता जोशी को भी पद्म श्री सम्मान के लिए चुना गया है, बता दें कि पद्म श्री देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+