तापसी ने साड़ी में दिखाया स्वैग, रंगोली ने बताया कंगना की सस्ती कॉपी, बोलीं- तुम्हारे पास कोई टैलेंट नहीं

नई दिल्ली, 23 जून। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट और पोस्ट की वजह से चर्चा में रहती हैं। रंगोली चंदेल ने फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू को लेकर विवादित टिप्पणी की, उन्होंने इंस्टा पर स्टोरी शेयर करके तापसी को सस्ती कॉपी करार दिया है। तापसी पन्नू ने जिस तरह से साड़ी पहनी और सनग्लास लगाकर तस्वीर शेयर की थी उसपर रंगोली ने कहा कि कंगना रनौत ग्रेट स्टाइल आइकन हैं जोकि हर किसी को प्रेरित करती हैं जबकि तापसी पन्नू कंगना की क्रीपी फैन हैं जोकि कंगना के लुक्स को कॉपी करती हैं।

कंगना हैंडलूम इंडस्ट्री को बढ़ावा देती हैं

कंगना हैंडलूम इंडस्ट्री को बढ़ावा देती हैं

रंगोली ने कंगना रनौत की एक तस्वीर को साझा किया, जिसमे वह साड़ी और सनग्लास पहने हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, कंगना हर किसी के लिए महान स्टाइल आइकन हैं। इसके बाद रंगोली ने कंगना की तस्वीरों का एक कोलाज भी शेयर किया, जिसपर लिखा, उनका सिर्फ एक ही लक्ष्य है, महिलाओं को साड़ी पहनने के लिए प्रेरित करना और अपने देश की हैंडलूम इंडस्ट्री को बढ़ावा देना।

 कंगना लोगों को प्रेरित करती हैं

कंगना लोगों को प्रेरित करती हैं

रंगोली ने एक और तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, यह देखकर मुझे बहुत खुशी होती है कि किस तरह से युवा महिलाएं कंगना से प्रेरित होती हैं, हम सभी उनसे प्रेरित होते हैं। आखिर इनकी तस्वीरों को देखिए कौन इनसे प्रेरित नहीं होगा। रंगोली ने कहा कि कंगना हर किसी को प्रेरित करती हैं, वह युवा महिलाओं को अपने फैशन से प्रेरित करती हैं। इसके बाद रंगोली ने तापसी पन्नू की एक वेकेशन की तस्वीरें शेयर की जोकि सेंट पीटर्सबर्ग, रूस की हैं ,जिसमे रंगोली साड़ी और सनग्लास पहने हैं। इस तस्वीर को तापसी ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, समय है साड़ी को कूल बनाने का।

 तुम बस कंगना को कॉपी करो

तुम बस कंगना को कॉपी करो

तापसी की तस्वीरों को शेयर करते हुए रंगोली ने लिखा, तुम्हारे पास खुद का कोई टैलेंट नहीं है, तुम बस कंगना पर रिसर्च करती हो, किसी दूसरे क्रीपी फैन की तरह, जो ना सिर्फ कंगना के कमेंट को कॉपी करता है बल्कि उसके स्टाइल को भी कपी करता है और फिर दावा करती है कि साड़ी को कूल बनाना है, मतलब कुछ ज्यादा हो गया ना और फिर कहती हो मुझे सस्ती कॉपी बोला। हालांकि बाद में रंगोली ने इस कमेंट को डिलीट कर दिया। रंगोली ने कहा कि तापसी कंगना को कॉपी करने से बाज नहीं आएगी।

 पहले भी तापसी को लेकर बहुत कुछ कहा है रंगोली ने

पहले भी तापसी को लेकर बहुत कुछ कहा है रंगोली ने

बता दें कि जुलाई 2019 में तापसी पन्नू ने कंगना की फिल्म जजमेंटल है क्या को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद रंगोली ने तापसी पर हमला बोला था। रंगोली ने तापसी को सस्ती कॉपी कहते हुए कहा कि कुछ लोग कंगना को कॉपी करके ही अपनी दुकान चलाते हैं, लेकिन कभी कंगना का आभार नहीं जताते हैं, ना ही उसकी फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करते हैं। तापसी जीत आपको सस्ती कॉपी बनने से खुद को रोकना चाहिए। हालांकि मीडिया से बात करते हुए तापसी ने कहा था कि जिनकी आपके जीवन में महत्ता है वो रहती है, मेरे लिए कंगना बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं, वो अच्छी थीं और अच्छी रहेंगी, इसके अलावा वो मेरे जीवन पर कोई असर नहीं डालती हैं, इससे मुझपर कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो क्या कहती हैं। बहुत से लोग हैं जो मेरे बारे में बहुत कुछ कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+