'संघी औरतें हॉट नहीं होती' कहने पर भड़कीं कंगना, अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर बोलीं- अब बताओ
मुंबई, 10 जून: अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्मों के अलावा लगातार अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। कंगना लगातार भारतीय जनता पार्टी का पक्ष लेने और अपने दक्षिणपंथी रुझान के लिए जानी जाती हैं। इनके बयान लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में आते रहते हैं। अब एक बार फिर वो चर्चा में हैं। कंगना ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने की वजह कुछ खास है। संघी औरतों पर एक कमेंट के जवाब में कंगना ने खुद को हॉट संघी कहते हुए ये तस्वीरें शेयर की हैं।

कंगना ने शेयर की दो तस्वीरें
कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। दोनों में ही वो काफी बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं। एक तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, लिब्रूस- संघी महिलाएं हॉट नहीं होतीं। मैं- जरा मेरी बीयर का ग्लास तो पकड़ना। कंगना ने अपनी दूसरी तस्वीर पोस्ट करते हुए उस पर खुद के लिए लिखा है- हॉट संघी।

क्यों शेयर की कंगना ने ये तस्वीरें
हाल की मेंसोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें संघ से जुड़े लोगों के लिए कई तरह की बातें कही गई थीं। इस ऑडियो क्लिप में एक महिला ये भी कहती है कि संघी हॉट नहीं होते। इसी का जवाब देते हुए कंगना ने ने इंस्टाग्राम पर अपनी ये बोल्ड फोटो शेयर की हैं और खुद को हॉट संघी बताया है। कंगना की इन तस्वीरों की सोशल मीडिया पर अब खूब चर्चा हो रही है।

संघ की बुराई करने वालों पर बरसती रहती हैं कंगना
कंगना रनौत बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करती रहती हैं। वो नरेंद्र मोदी, संघ और भाजपा के पक्ष में बोलती हैं और सरकार के खिलाफ बोलने वालों पर बरसती रहती हैं। कुछ समय पहले महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी से अपने टकराव को लेकर भी वो चर्चा में रही थीं। एक्टर सुशांत की मौत के भी उन्होंने कई तरह के दावे करते हुए वीडियो शेयर किए थे। उनके बयानों में झूठ का हवाला देते हुए ट्विटर ने उनके अकाउंट पर हाल ही में कार्रवाई भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications