Kangana Ranaut: प्रियंका और TMC सांसद के साथ 'कूल अंदाज' में दिखीं कंगना, ठहाके लगाती फोटोज ने खींची लाइमलाइट

Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संसद सत्र की कुछ झलकियां दिखा रही हैं। दरअसल, कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संसद सत्र के बाद क्या होता है इसको लेकर एक पोस्ट शेयर की है। उनकी इस पोस्ट में सदन का माहौल काफी अलग और हंसी-माजक वाला नजर आ रहा है।

बीजेपी सांसद की इस पोस्ट में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य सांसद हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसमें टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी एक्ट्रेस और प्रियंका गांधी से बातचीत करते और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

Kangana-Ranaut

Kangana Ranaut: सोशल मीडिया पर दिखाई झलकियां

वहीं इसमें कांग्रेस सांसद को सिर झुकाए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं और संसद के अन्य सदस्य भी जो कुछ भी कहा जा रहा है उस पर मुस्कुराते हुए देखे जा सकते हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर पोस्ट करते हुए, कंगना ने लिखा, "दुनिया एक मंच है और हम सभी अपनी भूमिकाएँ निभा रहे हैं,आज साथी सांसदों के साथ एक हल्का-फुल्का पल #संसद दिवस।"

कंगना ने पिछले हफ्ते भी ऐसी ही एक तस्वीर पोस्ट की थी जिससे उनके फैंस को संसद में पर्दे के पीछे की गतिविधियों की झलक मिली। उन्होंने अन्य मंत्रियों के साथ एक सत्र के अंत में एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "संसद की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई, हर कोई इसके फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहा है।"

Kangana Ranaut: कांग्रेस के इस बड़े चेहरे को दी था मात

बता दें कि,स2024 के लोकसभा चुनावों में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने राजनीति में एंट्री मारी और हिमाचल प्रदेश के म मंडी से अपना पहला चुनाव लड़ा। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को बड़े वोट शेयर से हराकर सीट जीती।

हाल ही में कंगना रनौत को इंदिरा गांधी की बायोपिक फिल्म इमरजेंसी में देखा गया था। यह फिल्म 1975 से 1977 तक तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसे लेकर देश में काफी विरोध भी हुआ था और इसे सेंसर बोर्ड के नियमों से भी गुजरना पड़ा था। यह फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+