कंगना का खुलासा, भीड़ के बीच कमर के नीचे हाथ ले जाकर किया गया पिंच
'भीड़ के बीच कमर के नीचे हाथ ले जाकर मुझे पिंच किया गया'
मुंबई। कंगना रनौत ने अपनी फिल्म मणिकर्णिका की रिलीज से पहले कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के यौन शोषण पर उन्होंने रानी मुखर्जी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि महिलाएं अपनी सरक्षा के लिए खुद जिम्मेदार हैं। कंगना ने अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक दफा काफी लोगों के बीच में मेरी कमर के नीचे हाथ लगाया गया और पिंच किया गया। उसने कहा कि वो शख्स मेरे पास ही खड़ा होकर ये सब कर रहा था।

मीटू से फर्क पड़ा है: कंगना
मीटू कैंपेन के बाद महिलाओं के प्रति नजरिये में बदलाव की बात कंगना रनौत ने कही है। कंगना का कहना है कि अब लोग किसी हीरोइन को परेशान करने से पहले दस बार सोचते हैं। कंगना ने कहा कि आपके साथ गलत होता है तो फिर चुप नहीं रहना चाहिए, इस पर खुलकर बोलना चाहिए।

उत्पीड़न शारीरिक ही नहीं होता: कंगना
कंगना रनौत का कहना है कि उनके साथ एक बार नहीं बल्कि कई बार सेट पर इस तरह की घटनाएं हुईं हैं और एक्टर्स ने उनका उत्पीड़न किया है। कंगना ने कहा कि उन्होने मीटू अभियान के तहत आवाज नहीं उठाई क्योंकि ये अनुभव शारीरिक नहीं थे, बल्कि डराने वाले और अपमानजनक थे। जो मेरे साथ हुआ वो मीटू में तो नहीं आता है लेकिन ये भी एक तरह का उत्पीड़न ही है। मेरे साथ काफी अलग तरह उत्पीड़न किया जाता था।

मुझे सेट पर घंटों इंजतार कराया गया
कंगना ने कहा, मुझे सेट पर छह घंटे तक इंतजार कराया जाता, मुझे हमेशा गलत तारीखें बताई जातीं थी ताकि मेरे हाथ से मौका निकल जाए और फिर ये एक्टर लोग अंतिम समय पर शूटिंग रद्द कर देते थे। मुझे बताए बिना मेरी आवाज मेरी अनुमति के बगैर किसी और से डब करा देते थे। मुझे जानबूझकर गलत समय दिया जाता था ताकि मुझे इंतजार करना पड़े, मेरे खिलाफ गुटबाजी करते थे और मुझे फिल्म से जुड़ कार्यक्रमों में नहीं बुलाते थे। मेरे बिना फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर देते थे। ऐसी काफी सारी बातों का मैने सामना किया है।

मीटू के तहत भी अपने साथ यौन शोषण का मामला उठा चुकीं कंगना
कंगना रनौत खुलकर बोलने के लिए जानी जाती रही हैं। कई मौकों पर वो अपने शोषण के मामले को उठा चुकी हैं। बीते साल मीटू कैंपेने के दौरान उन्होंने 'क्वीन 'फिल्म के निर्देशक विकास बहल अपने शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि विकास ने कई बार ऐसी हरकतें की, जिससे वो असहज हुईं। कंगना आदित्य पंचोली और ऋतिक रोशन के साथ अपने रिश्तों और लड़ाईयों को लेकर भी चर्चा में रही हैं और इस पर कई बार खुलकर बोली भी हैं।

इस हफ्ते रिलीज हो रही उनकी फिल्म मणिकर्णिका
कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी के प्रमोशन में लगी हुई हैं। फिल्म में उनकी मुख्य भूमिका है, वो झांसी की रानी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर विवाद भी हो रहा है। फिल्म को लेकर करणी सेना ने धमकी दी है कि रिलीज से पहले अगर उन्हें फिल्म नहीं दिखाई जाएगी तो वे थिएटर्स में तोड़-फोड़ करेंगे। इस संगठन के लोगों का कहना है कि फिल्म में फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई और एक ब्रिटिश अफसर के बीच प्रेम प्रसंग के बारे में दिखाया गया है, जिस पर उन्हें आपत्ति है और इस सीन को हटाया जाना चाहिए। कंगना ने कहा है कि फिल्म पर सेंसर से सर्टिफिकेट मिल गया है, हम किसी संगठन को फिल्म नहीं दिखाएंगे।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications