Kangana Ranaut ने स्वरा भास्कर से फिर लिया पंगा, फोटो पोस्ट कर चिढ़ाया तो एक्ट्रेस से यूं मिला जवाब

Kangana Ranaut VS Swara Bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर किसी न किसी बॉलीवुड (Bollywood) हस्ती पर निशाना साधती रहती हैं, आपको बता दें कंगना और अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) के बीच बिल्कुल भी नहीं बनती। ट्विटर पर दोनों के बीच अक्सर जुबानी जंग देखने को मिलती है। एक बार फिर स्वरा भास्कर को लेकर किया गया कंगना रनौत का ट्वीट (kangana ranaut tweet) सुर्खियों में आ गया है। बता दें कि कंगना ने स्वरा भास्कर को छेड़ते हुए एक ट्वीट किया जिसको लेकर अब विवाद हो गया है।

कंगना ने स्वरा भास्कर का उड़ाया मजाक

कंगना ने स्वरा भास्कर का उड़ाया मजाक

रविवार को कंगना रनौत ने अपनी फोटो के साथ स्वरा भास्कर की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करने का प्रयास किया। फोटो में दोनों एक्ट्रेस ने खुद को एक जैसा ही ड्रेसअप किया है। बता दें कि फोटो में कंगना और स्वरा भास्कर गोल्डन साड़ी और सफेद ब्लाउज के साथ बड़े हार में नजर आ रही हैं। कंगना ने इस पोस्ट में अपनी तस्वीर को 'क्लास' (Class) और स्वरा भास्कर की तस्वीर को 'क्रैस' (Crass) बताया।

सोशल मीडिया यूजर्स भड़के

सोशल मीडिया यूजर्स भड़के

कंगना रनौत ने स्वरा भास्कर को टैग करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'ये सब क्या कह रहे हैं! ऐसा है क्या?' एक्ट्रेस के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और स्वरा भास्कर के फैंस भड़क गए उन्होंने कंगना को खूब खरीखोटी सुनाई। एक यूजर नरेंद्र नाथ मिश्रा ने लिखा, 'जब भी लगा कि कंगना की ओर से संवाद का स्तर और नहीं गिर सकता वह खुद को गलत साबित कर देती है। इनके लिए Class और Crass का मतलब ये है??? 'Crass' लुक का तो इलाज है, Crass विचार का नहीं।'

स्वरा भास्कर ने भी दिया मजेदार जवाब

स्वरा भास्कर ने भी दिया मजेदार जवाब

कंगना रनौत के पोस्ट पर कुछ लोगों ने उनसे सवाल किया कि वह अपने मनोरंजन के लिए इस तरह किसी को कैसे टारगेट कर सकती हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि 'एक उबाऊ दिन था तो सोचा स्वरा को थोड़ा चिढ़ाऊं।' दिलचस्प बात ये है कि कंगना के पोस्ट पर खुद स्वरा भास्कर ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'हमेशा बोरियत कम करने में मदद करके खुशी होती है... आप जानती हैं कि मैं आपसे प्यार करती हूं।'

यह भी पढ़ें: कंगना ने स्ट्रगल के दिनों को किया याद, कहा- नेशनल अवॉर्ड लेते वक्त नहीं थे पैसे, खुद डिजाइन किया था सूट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+