जया बच्चन के 'थाली' वाले कमेंट पर कंगना रनौत का पोस्ट, बोलीं- बॉलीवुड को मैंने दी पहली एक्शन हीरोइन

नई दिल्ली। बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत अक्सर अपनी हाजिर जवाबी और बेबाकी के लिए सुर्खियों में रहती हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उन्होंने बॉलीवुड नेपोटिज्म और नशे को लेकर कई फिल्म निर्माताओं पर निशाना साधा। अब कंगना रनौत ने इशारों ही इशारों में अभिनेत्री और सपा सांसद जया बच्चन के 'थाली' वाली टिप्पणी पर हमला बोला है। अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कंगना ने कहा कि बॉलीवुड की थाली ने शायद मुझे बहुत कुछ दिया होगा लेकिन मैंने इस फिल्म जगत को पहली एक्शन हीरोइन दी है।

जया बच्चन पर साधा निशाना

जया बच्चन पर साधा निशाना

गौरतलब है कि सुशंत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बॉलीवुड के कई सितारों का ड्रग्स मामले में नाम सामने आने के बाद से फिल्म जगत को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है। इस बीच संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में सपा सांसद जया बच्चन ने बॉलीवुड का बचाव किया था। उन्होंने फिल्म जगत से जुड़े लोगों पर तंज कसते हुए कहा था कि वो जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं।

कंगना रनौत ने फिर से विवादों को दी हवा

कंगना रनौत ने फिर से विवादों को दी हवा

जया बच्चन की इस टिप्पणी के करीब एक महीने बाद अब कंगना रनौत ने उस मामले को फिर से हवा दी है। दरअसल, कंगना इन दिनों अपनी एक्शन फिल्म 'तेजस' और 'धाकड़' की तैयारियों में जुटी हुई हैं। उन्होंने इसके लिए अभी से ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है। अपने वर्कआउट से जुड़ा एक वीडियो भी कंगना ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। उसके साथ उन्होंने कैप्शन में जो लिख वह अब सुर्खियों में आ गया है।

कंगना ने किया 'थाली' का जिक्र

कंगना ने किया 'थाली' का जिक्र

कंगना लिखती हैं कि मैंने अपनी आने वाली एक्शन फिल्मों 'तेजस' और 'धाकड़' के लिए एक्शन ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इन फिल्मों में से एक में फौजी और एक में जासूस की भूमिका में हूं। बॉलीवुड की थली ने मुझे बहुत कुछ दिया होगा, लेकिन मणिकर्णिका की सफलता के बाद मैंने बॉलीवुड को पहली बार एक एक्शन हीरोइन दिया है। बता दें कि कंगना ने सीधे तौर पर जया बच्चन का नाम नहीं लिया लेकिन 'थाली' का जिक्र कर उन्होंने उन पर हमला किया है।

थलाइवी के लिए 20 किलो बढ़ाया वजन

थलाइवी के लिए 20 किलो बढ़ाया वजन

फिल्म थलाइवी में काफी हद तक जयललिता की तरह दिखने के लिए कंगना को अपना वजन भी बढ़ाना पड़ा था, उन्होंने अपने एक वीडियो में बताया था कि इस रोल के लिए उन्हें 20 किलोग्राम वजन बढ़ाना पड़ा। अपनी तस्वीरों में काफी स्लिम-ट्रिम दिखने वाली कंगना कुछ दिनों पहले रिलीज हुए थलाइवी के एक पोस्टर में काफी हेल्दी दिखाईदे रही हैं। हालांकि उनका यह पोस्टर काफी लोगों को पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल भी किया गया।

यह भी पढ़ें: 'थलाइवी' बनने के लिए कंगना ने बढ़ाया था 20 किलो वजन, अब इस 'टेक्निक' से कम कर रहीं वेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+