Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'थलाइवी' बनने के लिए कंगना ने बढ़ाया था 20 किलो वजन, अब इस 'टेक्निक' से कम कर रहीं वेट

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट के जरिए सुर्खियों में रहने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का एक और पोस्ट अब वायरल हो गया है। बता दें कि कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म थलाइवी की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वह दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभा रहीं। तमिलनाडु की दिग्गज नेता और पूर्व एक्ट्रेस रहीं जयललिता का किरदार किसी भी अभिनेत्री के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। कंगना रनौत को इस किरदार के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है।

थलाइवी के लिए 20 किलो बढ़ाया वजन

थलाइवी के लिए 20 किलो बढ़ाया वजन

फिल्म थलाइवी में काफी हद तक जयललिता की तरह दिखने के लिए कंगना को अपना वजन भी बढ़ाना पड़ा था, उन्होंने अपने एक वीडियो में बताया था कि इस रोल के लिए उन्हें 20 किलोग्राम वजन बढ़ाना पड़ा। अपनी तस्वीरों में काफी स्लिम-ट्रिम दिखने वाली कंगना कुछ दिनों पहले रिलीज हुए थलाइवी के एक पोस्टर में काफी हेल्दी दिखाईदे रही हैं। हालांकि उनका यह पोस्टर काफी लोगों को पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल भी किया गया।

वजन कम करने के लिए बहा रहीं पसीना

वजन कम करने के लिए बहा रहीं पसीना

फिल्मों की कहानी के अनुसार किरदार में ढलने के लिए एक्ट्ररों को काफी मेहनत करना पड़ता है, यहां तक की उन्हें अपना फीजिक भी बदलना पड़ता है। थलाइवी के लिए कंगना को भी कुछ ऐसा ही करना पड़ा। 20 किलो वजन बढ़ाने के बाद अब उनके सामने अपना वेट कम करने की चुनौती है। कंगना रनौत अब अपने ट्रेनर के साथ जिम में वजन कम करने के लिए पसीना बहा रही हैं।

थलाइवी के बाद काफी हेल्दी हो गईं कंगना

थलाइवी के बाद काफी हेल्दी हो गईं कंगना

कंगना ने अपने इंस्ट्राग्राम पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह थलाइवी के लिए वजन बढ़ाने के बाद उसे कम करने के लिए जिम पहुंची है। इसमें वह अपने ट्रेनर से कहती हुई सुनी जा सकती हैं कि थलाइवी के लिए उन्होंने अपना वजन 20 किलोग्राम बढ़ाया जिसे अब कम करना है। वीडियो में डिजिटल वेटिंग मशीन पर अपना वजन नापती है जिसके बाद स्क्रीम पर 70.3Kg लिखा आता है।

थलाइवी से पहले इतना था कंगना का वजन

थलाइवी से पहले इतना था कंगना का वजन

कंगना वीडियो में बताती है कि यह थलाइवी की शूटिंग के बाद उनका वजन है इससे पहले वह 52 किलोग्राम की थीं। इसके अलावा कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल पर योग करने वाली तस्वीर शेयर की है जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस फोटो में वह वीडियो के मुकाबले काफी पतली नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन में कंगना ने लिखा, 'थलाइवी के लिए मैंने 20 किलोग्राम वजन बढ़ाया था, अब हम इसकी शूटिंग को पूरा करने के नजदीक हैं।'

सुबह जल्दी उठ रही हूं: कंगना

सुबह जल्दी उठ रही हूं: कंगना

कंगना ने आगे कहा, 'अब मुझे पहले की तरह ही साइज, फूर्तीली, मेटाबोलिज्म और लचीलेपन को वापस पाना है। इसके लिए सुबह जल्दी उठ रही हूं, वॉक पर जा रही हूं।' कंगना ने अपने फैंस को भी उत्साह से पूछा है कि उनके साथ कौन-कौन है। बता दें कि इससे पहले अपने ट्विटर पर फिल्म थलाइवी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसमें वह पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के गेटअप में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में तमिलनाडु विधानसभा बैठे हुए दिखाई दे रही हैं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड निर्माताओं ने न्‍यूज चैनलों पर किया मुकदमा तो बोलीं कंगना रनौत- 'मुझ पर भी कर दो केस'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+