Kangana Ranaut ने मनाली में खोला नया कैफे, केरल कांग्रेस ने कुछ यूं दी बधाई, भड़क गए लोग..किए ऐसे कमेंट
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में अपने नए कैफे के लॉन्च की घोषणा की है। कंगना का 'द माउंटेन स्टोरी' नाम का ये कैफे 14 फरवरी, यानी वैलेंटाइन डे पर आम जनता के लिए खुलने जा रहा है। कंगना को उनके इस नए कैफे के लिए खूब बधाइयां मिल रही हैं।
कंगना रनौत को मिल रही इन बधाइयों के बीच सबसे खास बात यह है कि केरल कांग्रेस ने भी बधाई दी है। जी हां..केरल कांग्रेस ने अपने ऑफिशिल X हैंडल पर लिखा, 'हमें आपके नए 'शुद्ध शाकाहारी' रेस्तरां के बारे में जानकर खुशी हुई। आशा है कि आप सभी पर्यटकों को कुछ बेहतरीन हिमाचली शाकाहारी व्यंजन परोसेंगे। इस उद्यम के लिए सभी सफलता की कामना करते हैं।'

केरल कांग्रेस के X हैंडल से किए गए इस पोस्ट ने लोगों को आश्चर्यचकित यानी हैरान कर दिया। क्योंकि, कंगना रनौत भाजपा से जुड़ी हुई है और मंडी से सांसद है..उनका कांग्रेस से राजनीतिक मतभेद जगजाहिर है। इस ट्वीट के बाद लोग भड़क उठे और केरल कांग्रेस के इस ट्वीट को शेयर करते हुए सवाल उठाए है।
यूजर्स ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
एक यूजर ने लिखा, क्या कांग्रेस का अकाउंट हैक हो गया है। वहीं, एक अन्य यूजर्स ने लिखा,'कोई आश्चर्य नहीं कि राहुल गांधी ऐसे मूर्खों के कारण चुनाव हारते रहते हैं जो उनके सोशल मीडिया अकाउंट संभाल रहे हैं।' एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'मुझे 100% यकीन है कि यह अकाउंट लंच ब्रेक पर एक हाई स्कूल के छात्र द्वारा चलाया जा रहा है!'
कंगना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
कंगना रनौत ने कुछ दिन पहले ही अपने कैफे 'द माउंटेन स्टोरी' की झलक दिखाई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके कैफे की पहली झलक देखने के लिए मिली। वीडियो में कैफे का इंटीरियर, लकड़ी के फर्नीचर, हल्की रोशनी वाले झूमर और पारंपरिक हिमाचली डिजाइन दिखाई दे रहा है।
वीडियो शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा था कि, 'बचपन का सपना साकार हुआ। हिमाचल की गोद में मेरा छोटा सा कैफे।' बता दें कि कंगना रनौत मूल रूप से सरकाघाट के भांबला की रहने वाली हैं। इसके अलावा कंगना ने मनाली में भी अपना घर बनाया है। यहां पर कंगना ने कैफे खोला है। वहीं, अब होटल भी खोलने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने यहां पर जमीन खरीदी थी।
ये भी पढे़ं: Delhi Election 2025 के बीच सांसद कंगना रनौत ने दी गुड न्यूज, किया ऐसा काम कि आप सोच नहीं सकते












Click it and Unblock the Notifications