Delhi Election 2025 के बीच सांसद कंगना रनौत ने दी गुड न्यूज, किया ऐसा काम कि आप सोच नहीं सकते
Kangana Ranaut: आज यानी 5 फरवरी 2024 को दिल्ली में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इसी बीच सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। एक्ट्रेस ने अब राजनीति के बाद एक नए करियर की तरफ रुख किया है।
सच हुआ कंगना रनौत के बचपन का सपना
आपको बता दें कि वैलेंटाइन डे 2025 से पहले कंगना रनौत ने अपने बचपन का सपना सच कर लिया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को बताया है कि उन्हें जल्द ही एक बड़ा गिफ्ट मिलने वाला है। कंगना रनौत की मानें तो उनके फैंस को वैलेंटाइन डे एक्ट्रेस की तरफ से खास गिफ्ट मिलने वाला है।

कंगना रनौत ने पहाड़ों पर खोला कैफे
-खबर है कि कंगना रनौत ने पहाड़ों पर एक कैफे खोला है, जिसका नाम 'द माउंटेन स्टोरी' रखा गया है। पहाड़ों के साथ कंगना का एक खास रिश्ता है। एक्ट्रेस का कहना है कि पहाड़ उनकी हड्डियां हैं, नदियां उनकी नसें हैं, जंगल उनके विचार हैं और सितारे उनके सपने।
-कंगना रनौत की मानें तो पहाड़ों पर ही जीवन को असली आजादी मिलती है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने बचपन के सपने को पहाड़ों पर ही पूरा किया है। कंगना रनौत ने पहाड़ों के बीच में अपना एक छोटा सा कैफे खोला है। अपने कैफे की झलक भी एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की है।
कंगना रनौत के कैफे की खासियत
-कंगना रनौत ने बताया है- ये कोई फैंसी जगह नहीं है, बल्कि इसे ऐसे बनाया गया है जिससे लोगों को ऑथेंटिक वाइब्स आएंगी। ये कैफे वुडेन थीम पर बेस्ड है। इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में वुडेन थीम का इस्तेमाल किया गया है। हिमाचली कलाकृतियां और सुंदर पहाड़ के नजारे के साथ इस कैफे में इंडोर और आउटडोर सिटिंग का इंतजाम है।
14 फरवरी 2025 को होगी कंगना के कैफे की शुरुआत
कंगना रनौत ने वीडियो में कैफे के मेन्यू की भी झलक दिखाई है। एक्ट्रेस के इस कैफे में ऑथेंटिक पहाड़ी खाने के साथ साथ दुनिया भर के बेस्ट क्यूजीन का मजा लिया जा सकेगा। आपको बता दें, कंगना के इस कैफे की ओपनिंग वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी 2025 को होगी।
दीपिका पादुकोण होंगी कंगना की पहली क्लाइंट
वहीं कंगना रनौत ने एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रही हैं कि वो एक कैफे खोलना चाहती हैं। इस दौरान दीपिका पादुकोण उन्हें कहती हैं कि मैं तुम्हारी पहली क्लाइंट बनूंगी। अब कंगना ने इसे शेयर करते हुए लिखा है- दीपिका पादुकोण तुमने वादा किया था तुम मेरी पहली क्लाइंट बनोगी।
'इमरजेंसी' में कंगना की दमदार एक्टिंग
आपको बता दें कि कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म 'इमरजेंसी' में देखा गया था। ये फिल्म गत 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था। वहीं लोगों ने कंगना रनौत की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications