कंगना रनौत ने संसद में दिया पहला भाषण, जानिए लोकसभा में पहली बार किस मुद्दे पर बोलीं मंडी की सांसद
Kangana Ranaut News: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में मंडी में अपनी जीत को चुनौती दिए जाने के बाद कंगना रनौत चर्चा में हैं। इसी बीच गुरुवार (25 जुलाई) को कंगना रनौत ने संसद में अपना पहला भाषण दिया है। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम और एक्स पर संसद में अपने पहले भाषण का वीडियो भी शेयर किया है।
मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल के आदिवासी संगीत और लोक कला के 'विलुप्त होने' के बारे में बात की। कंगना ने अपने भाषण की शुरुआत में संसद के समक्ष बोलने का अवसर देने के लिए माननीय अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। कंगना ने वीडियो शेयर कर लिखा, ''आज संसद में मंडी (हिमाचल प्रदेश) के विषय में बात रखने का पहला मौका मिला।''

ये भी पढ़ें- क्या सांसद बनने के बाद कंगना रनौत की होगी गिरफ्तारी? अब इस मामले में गैर-जमानती वारंट की हुई मांग
कंगना रनौत ने संसद के पहले भाषण में क्या कहा?
कंगना रनौत ने हिंदी में कहा, ''मंडी में, विभिन्न कला के रूप हैं, जो विलुप्त होने के कगार पर हैं। हमारे हिमाचल प्रदेश में काठ-कुणी नामक एक स्वदेशी निर्माण तकनीक है, भेड़ की खाल का उपयोग विभिन्न प्रकार के कपड़े बनाने के लिए किया जाता है, जैसे जैकेट, टोपी, शॉल, स्वेटर। इन्हें भारत के बाहर के देशों में बहुत अधिक मोस मिलता है लेकिन यहां वे विलुप्त हो रहे हैं। हमें इस बारे में बात करनी चाहिए कि इन्हें बढ़ावा देने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं यह भी कहना चाहूंगी कि हिमाचल प्रदेश का लोक संगीत, खासकर स्पीति, किन्नौर और भरमौर का जनजातीय संगीत और उनके लोक और कला रूप भी विलुप्त होने के कगार पर हैं। तो, हम उनके लिए क्या कर रहे हैं?"
Aaj Parliament mein Mandi ( Himachal Pradesh) ke vishay mein baat rakhne ka pehla mauka mila 🇮🇳@BJP4India pic.twitter.com/SGJrbgVdQK
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) July 25, 2024
ये भी पढ़ें- 'मिलना है तो आधार कार्ड लेकर आइए', कंगना रनौत के 'टर्म एंड कंडीशन' पर विवाद, कांग्रेस ने दिखाया आईना
भाजपा सांसद कंगना रनौत के निर्वाचन को क्यों दी गई चुनौती?
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने बुधवार (24 जुलाई) को मंडी से भाजपा की लोकसभा सांसद कंगना रनौत को नोटिस जारी किया। किन्नौर निवासी एक व्यक्ति ने इस आधार पर कंगना के निर्वाचन को रद्द करने की याचिका दायर की थी कि लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए उनके नामांकन पत्र को कथित रूप से गलत तरीके से खारिज कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications