'मिलना है तो आधार कार्ड लेकर आइए', कंगना रनौत के 'टर्म एंड कंडीशन' पर विवाद, कांग्रेस ने दिखाया आईना

Kangana Ranaut News: हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में मिलने वाले लोगों के सामने एक अनोखी शर्त रखी है। 11 जुलाई को कंगना रनौत ने एक अनोखी मांग करते हुए कहा कि अगर क्षेत्र के लोग उनसे मिलना चाहते हैं तो उन्हें अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा।

कंगना रनौत के आधार कार्ड वाले 'टर्म एंड कंडीशन' पर अब विवाद हो रहा है। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि, एक लोकतंत्र में ऐसा किसी सांसद का कहना सही नहीं है। कंगना से मंडी में चुनाव हारने वाले कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि हमारे दरवाजे सबके लिए खुले हैं।

Kangana Ranaut News

ये भी पढ़ें- 'प्यार से बेरहम कुछ नहीं है, दिल छली हो गया', शहीद कैप्टन अंशुमान की पत्नी को देख क्यों रोने लगीं कंगना

कंगना रनौत क्यों मांग रही हैं मिलने वालों से आधार कार्ड?

कंगना रनौत का कहना है कि उनके कार्यालय में बड़ी संख्या में पर्यटक और बाहरी लोग आते हैं, जिसके कारण वह यह नियम लागू कर रही हैं। कंगना ने कहा,"हिमाचल प्रदेश में बहुत सारे पर्यटक आते हैं, इसलिए मंडी क्षेत्र से आधार कार्ड होना जरूरी है।"

कंगना रनौत ने मंडी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ''आपके निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित कार्य भी पत्र में लिखे जाने चाहिए ताकि आपको असुविधा का सामना न करना पड़े। यहां इतने पर्यटक आते हैं कि आम लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।''

कंगना रनौत ने यह भी कहा है कि, अगर आप अपर हिमाचल से हैं, तो मनाली में मेरे निवास स्थान पर भी आ सकते हैं। अगर मंडी से हैं तो इस कार्यालय में और सरकाघाट से हैं तो आप सरकाघाट वाले निवास स्थान पर भी अपनी समस्या लेकर मिलने आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Video: 'राहुल गांधी एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं, राजा बेटा दुखी हैं', कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद को जमकर सुनाया

कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने किया पलटवार

लोकसभा चुनाव में कंगना से हारने वाले कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा नेता पर निशाना साधते हुए कहा, "हम जनप्रतिनिधि हैं। इसलिए राज्य के हर वर्ग के लोगों से मिलना हमारी जिम्मेदारी है।"

कंगना रनौत के बयान पर कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा, ''हमे मिलने के लिए किसी को भी 'आधार कार्ड' की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश के किसी भी कोने से कोई भी हमें अपने कार्य के लिए मिल सकता है।''

उन्होंने कहा, "चाहे कोई छोटा काम हो, बड़ा काम हो, नीतिगत मामला हो या व्यक्तिगत काम हो, इसके लिए किसी पहचान की जरूरत नहीं होती। अगर कोई व्यक्ति जनप्रतिनिधि के पास आ रहा है, तो वह किसी काम से आ रहा है।"

ये भी पढ़ें- 'बेवकूफों को इंफ्लूएंसर कहना बंद करें', कंगना रनौत ने IAS अफसर परी बिश्नोई का वीडियो शेयर कर क्यों कहा ऐसा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+