Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उर्मिला मातोंडकर को 'सॉफ्ट पॉर्न एक्ट्रेस' बताकर घिरीं कंगना रनौत, ट्विटर पर लोगों ने सुनाई खरी-खरी

उर्मिला मातोंडकर को 'सॉफ्ट पॉर्न एक्ट्रेस' बताकर घिरीं कंगना रनौत, ट्विटर पर लोगों ने सुनाई खरी-खरी

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत एक्ट्रेस उर्मिला को सॉफ्ट पोर्न कलाकार बताकर लोगों के निशाने पर आ गई हैं। एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान कंगना ने कहा कि उर्मिला मांतोडकर एक सॉफ्ट पोर्न एक्ट्रेस हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग कंगना की काफी आलोचना कह रहे हैं, और उन्हें मर्यादा में रहने को कह रहे हैं। इतना ही नहीं कंगना का इंटरव्यू ले रहीं एंकर के रवैये पर भी ट्विटर पर लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर एक महिला होने के बावजूद उन्होंने कंगना को रोका नहीं और इस तरह के शब्दों के इस्तेमाल पर मुस्कुराती रहीं।

ट्विटर यूजर्स ने कंगना को बताए उर्मिला की फिल्मों के नाम

ट्विटर यूजर्स ने कंगना को बताए उर्मिला की फिल्मों के नाम

कंगना के बयान के बाद इस पर हजारों प्रतिक्रियाएं ट्विटर पर आई हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा- कंगना खुद को महिलाओं की आवाज उठानेवाली और झांसी की रानी कहती हैं। वहीं साथी अभिनेत्री के लिए उनकी सोच इतनी घटिया है, मुझे उन लोगों पर शर्म आती है जो कहते हैं कि कंगना भगत सिंह हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये महिला कुछ भी बोल रही है, कम से कम इसे होश तो रहना चाहिए कि क्या बोलना है। आकांक्षा नाम की यूजर ने लिखा है कि कम से कम फेमेनिजम के नाम पर कंगनाये तो मत करो, शर्मिंदगी होती है तुम्हें सुनकर। कई ट्विटर यूजर्स ने उर्मिला की रंगीला, सत्या और पिंजर जैसी फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा है कि कंगना क्या इसको पोर्न मानती हैं।

क्या बोली हैं कंगना

क्या बोली हैं कंगना

टीवी चैनल पर राजनीति में आने और चुनाव लड़ने से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि मुझे राजनीति में टिकट मिलने में कोई मुश्किल नहीं होगी, क्योंकि चुनाव तो उर्मिला भी लड़ चुकी हैं। वो जो मेरे संघर्षों का मजाक बना रही हैं, उनकी पहचान क्या है? उन्हें उनकी फिल्मों के लिए तो याद रखा नहीं जाता है। वो एक सॉफ्ट पॉर्न स्टार हैं। जब उन्हें टिकट मिल सकता है तो मुझे क्यों नहीं मिल सकता। बता दें कि उर्मिला ने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। वहीं कंगना के भाजपा में शामिल होने को लेकर इन दिनों कयास लगाए जा रहे हैं।

कंगना जया बच्चन के बयान पर भी की बहुत हल्की टिप्पणी

कंगना जया बच्चन के बयान पर भी की बहुत हल्की टिप्पणी

अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन ने हाल ही में संसद में ड्रग्स के नाम पर फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम किए जाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद कर रहे हैं। इसी को लेकर ट्विटर पर कंगना ने बुधवार को लिखा- कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर्ज़ और एक रोमांटिक सीन मिलता था वो भी हेरो के साथ सोने के बाद, मैंने इस इंडस्ट्री को फ़ेमिनिज़म सीखाया, थाली देश भक्ति नारीप्रधान फिल्मों से सजाई, यह मेरी अपनी थाली है जया जी आपकी नहीं। इससे पहले कंगना महाराष्ट्र के सीएम के लिए तू-तड़ाक कर चुकी हैं और बीएमसी को बाबर की सेना कह चुकी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+