'Y' श्रेणी की सुरक्षा में मुंबई आ रहीं कंगना रनौत, 11 कमांडो ने चारों तरफ बनाया सुरक्षा घेरा...देखें Video
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले में स्थित अपने घर से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से उपजे विवाद के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत को गृह मंत्रालय की तरफ से 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। चंडीगढ़ में स्थित मोहाली एयरपोर्ट पर कमांडो से घिरीं कंगना की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसमें देखा जा सकता है कि कंगना रनौत के चारों तरफ 11 कमांडो ने एक सुरक्षा घेरा बनाया हुआ है। कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली भी दिखाई दे रही हैं।

कंगना की सुरक्षा में तैनात 11 कमांडो
गौरतलब है कि 14 जून को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अपने बेबाक अंदाज के लिए फेमस एक्ट्रेस कंगना रनावत पहले बॉलीवुड और फिर महाराष्ट्र सरकार पर लगातार निशाना साध रही हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई की तुलना पीओके से की थी जिसको लेकर कंगना को काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। शिवसेना से विवाद को लेकर अब कंगना की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार ने 11 कमांडो को तैनात किया है। उन्हीं के सुरक्षा घेरे में आज यानी बुधवार को कंगना मुंबई आ रही हैं।

बीएमसी ने ऑफिस पर चलाया बुल्डोजर
इस बीच बीएमसी ने बांद्रा वेस्ट के पाली हिल रोड पर स्थित कंगना रनौत के ऑफिस में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए बीएमसी की टीम जेसीबी और मजदूरों को लेकर वहां पहुंच गई है। साथ ही इमारत के अंदर के अवैध निर्माण को गिराया जा रहा है। कंगना ने भी कार्रवाई की फोटो ट्वीट कर महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मणिकर्णिका फिल्म्ज में पहली फिल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है। आज वहां बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा, राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा। जय श्री राम , जय श्री राम , जय श्री राम।

कंगना ने पीओके वाले बयान को बताया सही
बीएमसी द्वारा मुंबई में कार्यालय तोड़े जाने के बाद कंगना ने फिर से अपने पीओके वाले बयान को सही बताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मैं कभी भी गलत नहीं थी। मेरे दुश्मनों ने ये बार-बार साबित किया है। यही कारण है कि मेरी मुंबई अब पीओके है। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग लिखा कि डेथ ऑफ डेमोक्रेसी। दफ्तर के अंदर चल रही कार्रवाई की दूसरी फोटो ट्वीट करते हुए कंगना ने लिखा-' पाकिस्तान'।
#WATCH: Actor Kangana Ranaut reaches Mohali International Airport, she will be leaving for Mumbai shortly. pic.twitter.com/stVmh8ZXZJ
— ANI (@ANI) September 9, 2020
#WATCH Himachal Pradesh: Actor Kangana Ranaut offered prayers at a temple in Kothi area of Hamirpur district earlier today.
— ANI (@ANI) September 9, 2020
She is en route Chandigarh from Mandi District. From Chandigarh, she will be leaving for Mumbai. pic.twitter.com/Yvls0VA4To
यह भी पढ़ें: क्यों पहनते हैं 'कंगन' या 'चूड़ी', क्या है इसका महत्व?












Click it and Unblock the Notifications