'मोदी जी हैं साइलेंट फेमिनिस्ट', मंडी सांसद कंगना रनौत ने पीएम की तारीफ में गढ़े कसीदे, गिनाए कौन-कौन से काम?

Kangana Ranaut: देश की चर्चित अभिनेत्री और मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी किसी फिल्म या राजनीतिक बयानबाजी की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ है। कंगना ने एक इंटरव्यू में पीएम मोदी को दुनिया का सबसे बड़ा नारीवादी करार दिया।

कंगना का कहना है कि मोदी सरकार के आने के बाद से महिलाओं के जीवन में बड़े बदलाव आए हैं। चाहे वह शौचालय निर्माण हो, गैस चूल्हे देना हो, बैंक खाते खुलवाना हो या फिर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना। कंगना के मुताबिक, पीएम मोदी महिलाओं के लिए अनगिनत काम करने के बावजूद कभी इसका दिखावा नहीं करते।

Kangana Ranaut

महिलाओं के लिए किए कामों की सराहना

मंडी से बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। कंगना ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे बड़े नारीवादी हैं, जो महिलाओं के लिए लगातार काम करते हैं लेकिन इसका दिखावा कभी नहीं करते।
ये भी पढ़ें: 'जया बच्चन मुर्गे जैसी हैं', कंगना रनौत ने अमिताभ बच्चन की पत्नी को लगाई ऐसी लताड़, बोलीं- कुछ तो शर्म करो

पहले दिन से महिलाओं के लिए पहल

एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया कि पीएम मोदी ने सत्ता में आने के बाद सबसे पहले देश में महिलाओं के लिए शौचालय बनवाए। उस समय कई लोग सवाल उठाते थे कि वे शौचालय क्यों बनवा रहे हैं, लेकिन उन्होंने महिलाओं की सुविधा को प्राथमिकता दी। इसके बाद उन्होंने रसोई गैस योजना शुरू की, ताकि महिलाएं लकड़ी जलाने की परेशानी से बच सकें।

बैंक खाते और आरक्षण भी दिए

कंगना ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं के बैंक खाते खुलवाने के साथ-साथ उन्हें आरक्षण भी दिया। उन्होंने कहा, "इतने सारे काम किए, लेकिन कभी यह जताया नहीं कि वे बड़े नारीवादी हैं। वे एक साइलेंट फेमिनिस्ट हैं।"

राजनीति और फिल्मों में सक्रिय

कंगना रनौत ने 2024 लोकसभा चुनाव में मंडी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 74,755 वोटों से हराया था। फिल्मों की बात करें तो वह हाल ही में अपनी निर्देशित फिल्म इमरजेंसी में नजर आई थीं।
ये भी पढ़ें: 'संसद में रोज़ तमाशा किया जा रहा है, गुंडागर्दी करने की कोशिश हो रही है', अब किस पर भड़की BJP सांसद कंगना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+