'जया बच्चन मुर्गे जैसी हैं', कंगना रनौत ने अमिताभ बच्चन की पत्नी को लगाई ऐसी लताड़, बोलीं- कुछ तो शर्म करो
Kangana Ranaut On Jaya Bachchan: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर समाजवादी पार्टी की सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
जया बच्चन ने फैन को मारा धक्का
इस क्लिप में जया बच्चन एक फैन के साथ बहुत ही खराब बर्ताव करती दिख रही हैं। मामला उस वक्त का है जब एक शख्स उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बदले में उसे अपमान का सामना करना पड़ा। वीडियो में जया बच्चन समाजवादी पार्टी की टोपी पहने हुए भी नजर आ रही हैं।

वीडियो में दिखा जया बच्चन का गुस्सा
-वीडियो में जया बच्चन किसी से बात कर रही होती हैं, तभी बगल में खड़ा एक फैन चुपचाप उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। जैसे ही उसका हाथ हल्का सा जया बच्चन से टकराता है, वह गुस्से से तिलमिला उठती हैं।
-गुस्से में जया बच्चन उस फैन को जोर से धक्का देती हैं और तीखी नजरों से घूरती रहती हैं। फैन तुरंत माफी मांगता है, लेकिन जया बच्चन बिना कोई जवाब दिए उसी तरह गुस्से में देखती रहती हैं। आपको बता दें कि इस घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
कंगना रनौत ने जया बच्चन को लगाई ऐसी लताड़
-इस वायरल वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने भी अपना रिएक्शन दिया है और सोशल मीडिया पर जया बच्चन पर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- सबसे बिगड़ैल और प्रिविलेज वाली औरत।
-कंगना रनौत ने लिखा है- लोग सिर्फ इसलिए उनके टैंट्रम्स और बकवास सहते हैं क्योंकि वह अमिताभ बच्चन जी की पत्नी हैं। उनकी समाजवादी टोपी मुर्गे की कंघी जैसी लगती है और वह गुस्से में लड़ते हुए मुर्गे जैसी दिखती हैं। ऐसा अपमान...शर्म करो।
सोशल मीडिया पर कंगना की बातों ने मचाया बवाल
-कंगना रनौत का ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया। जिस तरह उन्होंने जया बच्चन को खुलेआम लताड़ लगाई है, वैसा करने की हिम्मत बॉलीवुड में बहुत कम लोग दिखाते हैं।
-अब जहां एक ओर जया बच्चन का वीडियो चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर कंगना का तीखा बयान भी सोशल मीडिया पर बड़ी कंट्रोवर्सी खड़ी कर रहा है। कुछ लोग जहां कंगना की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ उनकी बातों की कड़ी आलोचना भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications