कंगना रनौत ने कोरोना संकट में लोगों से की ये गुजारिश, देखें वीडियो
मुंबई, अप्रैल 28: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में हर दिन नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है वहीं कोरोना से मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। कोरोना से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को सुरक्षित किया जाए इसके लिए केंद्र सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। कोरोना के तीसरे चरण में अब मोदी सरकार ने 18 से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगवाने का ऐलान किया है। अब तक 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन लग रही थी। 1 मई से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान के लिए बुधवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। ऐसे में बॉलीवड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी कर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने और वैक्सीन लगवाने की गुजारिश की है।
कंगना रनौत ने वीडियो जारी कर की ये अपील
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में सबसे अधिक युवाओं को प्रभावित कर रही है। ऐसे में 1 मई से देश भर में शुरू हो रहे टीकाकरण के तीसरे चरण में कई राज्य सरकारों ने18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क वैक्सीनेशन करवाने का ऐलान किया है। वहीं कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी कर लोगों से वैक्सीनेशन करवाने की अपील की है।

वैक्सीन लगवाएं और संक्रमित होने से बचे
कंगना रनौत ने इस वीडियो में कहा अगर हम समाधान नहीं बन सकते तो प्रोब्लम भी नहीं बनना चाहिए। ऐसे समय में हमें सबकी हेल्प करनी चाहिए और साथ ही हमें खुद अपनी मदद करनी चाहिए जिसमें सबसे पहले ये है कि आप संक्रमित न हो। नंबर दो अपने आस-पास के लोगों को वैक्सीन लगवाए। वैक्सीन के खिलाफ गलत अफवाहें न उड़ाएं। मैंने अपने घर के स्टाफ और उनके परिवार का वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन करवाया है आप हताश मत होइए और वैक्सीन लगवाइए। "
दोस्तो ये वक्त आत्मग्लानि के लिए नहीं है
कंगना रनौत ने वीडियो की शुरूआत में कहा ,"ये महामारी ने पूरे विश्व भर में फैली हुई है। इसने किसी न किसी तरीके सभी को प्रभावित किया है, लेकिन मैं देख रही हूं कि बहुत सारे लोग हताश हो गए हैं। इस माहौल में नेगेटिव फील कर रहे हैं। दोस्तो ये वक्त आत्मग्लानि के लिए नहीं है। पूरी दुनिया स्पेनिश फ्लू, प्लेग जैसी महामारी या संक्रमण से का सामना किया है। तो आप स्पेशल नहीं है।
कंगना रनौत ने कहा बड़ी प्रोब्लम में खुद के एक प्रोब्लम बन जाना कहां की समझदारी हैं"
अब आधुनिकता इतनी बढ़ गई हैं। जनसंख्या इतनी ज्यादा हो गई है, जिस तरह से ट्रैवल हो रहा है, कहीं न कहीं पूरा विश्व इसकी चपेट में आ चुका है और हमारी भारत की जनसंख्या है वो दुनिया में सबसे ज्यादा है। हम जिस आधुनिकता का मजा उठाना चाहते हैं, उसमें कुछ कमियां या प्रोब्लम तो होंगी ही, लेकिन इस बड़ी प्रोब्लम में खुद के एक प्रोब्लम बन जाना कहां की समझदारी हैं। उन्होंने कहा पिछले साल तक हम ये सोच रहे थे कि कोरोना के बचाव के लिए वैक्सीन होगी भी कि नहीं लेकिन अब हमारे पास वैक्सीन है और आप जरूर लगवाए और अपने को सुरक्षित करें।
Important message #VaccineRegistration pic.twitter.com/3Wi0U5qvAS
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) April 28, 2021












Click it and Unblock the Notifications