'मेरे बारे में बोला तो नंगा कर दूंगी, सभी बापों की मां हूं', इजराइल पर ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कंगना रनौत
'मेरे बारे में बोला तो नंगा कर दूंगी, सभी बापों की मां हूं', इजराइल पर ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कंगना रनौत
मुंबई, 17 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों इजराइल और फिलिस्तीन के बीच जंग जैसी स्थिति पर लगातार बयान दे रही हैं। जिसको लेकर वह सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना रनौत कई बार अपने बयानों को लेकर ट्रोल होती हैं तो कई बार उनके फैंस उनके सपोर्ट में आ जाते हैं। ट्विटर पर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद कंगना रनौत इन दिनों अपनी प्रतिक्रिया इंस्टाग्राम पर जाहिर कर रही हैं। कंगना रनौत ने रविवार (16 मई) को फिर से इजराइल और फिलिस्तीन के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और ट्रोल करने वालों को जमकर लताड़ा है। कंगना रनौत ने तो ट्रोलर्स को औकत में रहने की बात तक कह दी है।

कंगना ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
कंगना रनौत ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। इस वीडियो में दिखाया गया था कि इजराइल और फिलिस्तीन के बीच का संघर्ष कितना पुराना है और इसका इतिहास क्या है। वीडियो के फौरन बाद ही कंगना रनौत ने इंस्टा स्टोरी पर रिएक्ट करते हुए ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया। कंगना रनौत उन ट्रोलर्स पर भड़की हुई थीं, जिन्होंने कंगना रनौत के पिछले कुछ इंस्टा पोस्ट को देखकर कहा था कि उन्हें इजराइल के बारें में कुछ नहीं पता है। वह बिना इजराइल और फिलिस्तीन का इतिहास जाने ही अपना ज्ञान दे रही हैं।

कंगना बोलीं- औकात में रहो बेटा, मैं सभी बापों की मां हूं
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, '' आप लोग इस वीडियो में देख सकते हैं कि इजराइल कैसे बन है। उसका गठन कैसे हुआ है। यह कहीं से भी एक अवैध देश नहीं है। इजराइल ने इसे अंग्रेजों से वापल लिया है और यूएन के हस्तक्षेप से बसाया है। इसके बाद 6 मुस्लिम राष्ट्रों ने उन पर हमला कर दिया। तब से उनके ऊपर हमला करके उनके जमीन को कब्जा कर रहे हैं। आप जानते हैं, ऐसा तब होता है जब आप कोई जंग जीतते हैं। जो यहां रोना रो रहे हैं और मुझे बता रहे हैं कि मुझे कुछ भी नहीं आता है। उनको मैं बता दूं कि बेटा मैं सभी बापों की मां हूं। आगे से औकात में रह कर बात करना।''

कंगना रनौत बोलीं- 'मेरे बारे में कुछ बोलोगे तो नंगा कर दूंगी'
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आगे लिखा, ''अगर हम लकड़बग्घे के तर्क को देकर रोना होते हैं तो उस हिसाब से तो भारत में सिर्फ हिंदू ही होने चाहिए। अमेरिका में रेड इंडियंस और ऑस्ट्रेलिया में आदिवासी ही रहने चाहिए। तुम सारे यूहदी अवैध लोगों की कैसे हिम्मत हुई, जो इस दुनिया में कहीं रहने के लायक नहीं हैं। सारी दुनिया को बेवकूफ बनाया हुआ है। हर जगह बस गुंडागर्दी करना चाहते हैं लेकिन अगर सामने से कोई वार करे तो रो-रोकर सीना पीटने लगते हैं। दुनिया को सिर उठा लेते हैं, बिकाऊ मीडिया और डंब लोगों का इस्तेमाल कर गलत व्याख्या करते रहते हैं। शर्म करनी चाहिए, तुम लोगों की पोल सारी दुनिया के सामने खुल गई है। अगर और मेरे बारे में कुछ बोलोगे तो नंगा कर दूंगी।''












Click it and Unblock the Notifications