कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर किया फिर हमला, इस बार सीएम उद्धव को कहा 'रावण'

मुंबई। एक्‍ट्रेंस कंगना रनौत और शिवसेना के बीच तकरार बढ़ता ही जा रहा है। अब कंगना रनौत ने महाराष्‍ट्र सीएम उद्धव ठाकरे को 'रावण' कहा है। कंगना ने शनिवार को मराठी में एक ट्वीट पोस्ट किया। उन्होंने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री द्वारा साथ साझा किए गए एक कार्टून को भी शेयर किया। कार्टून में शिवाजी महाराज को कंगना रनौत को तलवार देते दिखाया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को उसी कार्टून में दस सिरों के साथ साथ रावण के रूप में दर्शाया गया है। कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में कहा, "कई यादें मिलीं, मेरे दोस्त @vivekagnihotri जी द्वारा भेजी गई इस तस्वीर ने मुझे भावुक कर दिया।"

kangana

Recommended Video

    Kangana Ranaut ने Shivsena को बताया सोनिया सेना, Uddhav Thackrey पर फिर निशाना | वनइंडिया हिंदी

    कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा कि "मैं लक्ष्मीबाई और वीर शिवाजी के नक्शेकदम पर चलूंगी, भले ही वे मुझे डराने की कोशिश करें"। आपको बता दें किइससे पहले मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर के रूप में करने की वजह से शिवसेना ने कंगना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत सहित कई नेताओं ने उन्हें मुंबई नहीं आने को कह दिया था। एक विधायक ने तो कंगना के महाराष्ट्र आने पर मुंह तोड़ने तक की बात कह दी थी। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से Y+ कैटिगरी की सुरक्षा मिलने के बाद 9 सितंबर को कंगना मुंबई पहुंचीं, लेकिन उसी दिन बीएमसी ने उनके दफ्तर के एक हिस्से को अवैध बताते हुए तोड़फोड़ कर दी थी।

    तोड़फोड़ के बाद कंगना ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि आज मेरा घर टूटा है, एक दिन उद्धव ठाकरे का घमंड टूटेगा। समय हमेशा एक सा नहीं रहता है। उन्होंने उद्धव ठाकरे की तुलना बाबर से भी की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+