'मैं चीजें झेल रही थी और वो...' , एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने बताई पहली शादी टूटने की वजह

मुंबई: छोटे पर्दे पर आपने हमेशा एक्ट्रेस काम्या पंजाबी को हंसते-मुस्कुराते हुए देखा होगा। इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस के 7वें सीजन में भी जमकर धमाल मचाया था, लेकिन लंबे वक्त तक वो अंदर से काफी कमजोर थीं। अब उन्होंने अपनी पहली शादी और जिंदगी के मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की है। साथ ही बताया कि क्यों शादी के 10 साल बाद उन्हें अपने पति से अलग होने का फैसला लेना पड़ा।

कैस होता था महसूस?

कैस होता था महसूस?

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में काम्या ने कहा कि जब भी मैं अवॉर्ड फंक्शन्स से घर आती तो सबसे पहले शीशे में खुद को देखती। फिर सोचती कि क्या मैं वही इंसान हूं जो कुछ देर पहले तक अवॉर्ड के लिए खुशी मना रही थी। वो उस दौरान बिल्कुल भी ठीक नहीं थीं, वो अंदर से कमजोर महसूस करती थीं। उन्होंने कई बार अंदर से खुद को मजबूत करने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। वो बस लगातार चीजें झेल रही थीं।

नहीं करना चाहती थीं पछतावा

नहीं करना चाहती थीं पछतावा

काम्या के मुताबिक वो बाद में पछतावा नहीं महसूस करना चाहती थीं। वो चाहती थीं कि अपना 100 पर्सेंट दें, जिस वजह से एक बार उन्होंने खुद को चांस दिया और अपने बिजनेसमैन पति बंटी नेगी के पास लौटकर आईं। उस वक्त उनकी बेटी आरा का जन्म हो चुका था। उन्होंने फिर से सब कुछ सही करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। जिस वजह से वो और बंटी अलग हो गए।

सीधे बैग उठाकर निकल गईं

सीधे बैग उठाकर निकल गईं

काम्या ने इंटरव्यू में एक और किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि एक वक्त था जब बंटी को एक्सीटेंट हो गया और वो पूरी तरह से बेड रेस्ट पर थे। उस दौरान वो बंटी के पास रहीं और उनके लिए बहुत कुछ किया, लेकिन उनके ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ा और ना ही उन्होंने एहसान माना। इसके बाद उन्होंने तय कर लिया कि उनको अब बंटी से दूर चले जाना चाहिए। उस वक्त उन्होंने सीधे बैग पैक किया और अलग हो गईं। काम्या के मुताबिक ना उन्होंने किसी से इस बारे में बात की और ना ही किसी की सलाह ली। इसके बाद उन्होंने 2020 में अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग से शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+