कमलेश तिवारी के परिजनों से मिलेंगे सीएम योगी, कमिश्नर ने कहा- मिलेगा सरकारी आवास-लाइसेंसी हथियार और सुरक्षा

लखनऊ। लखनऊ मंडल के कमिश्नर मुकेश मेश्राम और डीएम सीतापुर अखिलेश तिवारी ने कमलेश तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कमलेश तिवारी के परिजनों और रिश्तेदारों की मांगों का संज्ञान लिया गया है। कमलेश तिवारी के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। मुकेश मेश्राम ने बताया कि सीएम योगी परिजनों से मुलाकात करेंगे। हिंदू समाज पार्टी के प्रमुख कमलेश तिवारी की शुक्रवार को लखनऊ में हत्या कर दी गई थी।

सीएम योगी करेंगे मुलाकात- लखनऊ डिविजन के कमिश्नर

सीएम योगी करेंगे मुलाकात- लखनऊ डिविजन के कमिश्नर

लखनऊ डिविजन के कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने कमलेश तिवारी के परिजनों से मुलाकात के बाद कहा कि उनके बड़े बेटे को आत्मरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार दिया जाएगा। उनकी नौकरी की अनुशंसा की जाएगी, साथ ही परिवार की उचित आर्थिक मदद की जाएगी। मुकेश मेश्राम ने कहा कि परिवार को सरकारी आवास भी मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमलेश तिवारी हत्याकांड की जांच कमेटी द्वारा की जा रही है।

परिवार को मिलेगी सुरक्षा और आर्थिक मदद

इसके पहले, कमलेश तिवारी के परिजनों ने परिवार के दो सदस्यों के लिए नौकरी की मांग की थी। साथ यह भी कहा कि जब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उनसे मिलने नहीं आएंगे, कमलेश तिवारी के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मृतक कमलेश तिवारी की पत्नी ने कहा था कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो मैं आत्मदाह कर लूंगी। तिवारी का परिवार मुख्यमंत्री से मिलने की जिद पर अड़ा था और अंतिम संस्कार नहीं कर रहा था।

कमलेश तिवारी हत्याकांड में तीन की गिरफ्तारी

कमलेश तिवारी हत्याकांड में तीन की गिरफ्तारी

वहीं, कमलेश तिवारी हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुए डीजीपी यूपी ओपी सिंह ने कहा था कि यूपी और गुजरात पुलिस की टीम ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है जो इस हत्याकांड में शामिल रहे हैं। इनके नाम हैं, रशीद अहमद पठान, मौलाना मोहसिन शेख और फैजान। आपको बता दें कि इससे पहले गुजरात एटीएस ने सूरत से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया था। कड़ी पूछताछ के बाद दो लोगों को गुजरात एटीएस ने छोड़ दिया था। वहीं, कमलेश तिवारी हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो लोगों के नाम का खुलासा हो गया है। इसमें से एक शख्स का नाम फरीदुद्दीन पठान उर्फ मुईनुद्दीन शेख है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+