#KamalaMills Video : चंद ही पलों में पूरे परिसर को लील गई आग की भीषण लपटें

Recommended Video

      Kamala Mill Compound Fire: 12 died, many injured | वनइंडिया हिंदी

      मुंबई। मुंबई के लोअर परेल के कमला मिल कंपाउंड के मोजोस लाउंज में भीषण आग की वजह से अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है, इस घटना में करीब एक दर्जन से अधिक लोग भी घायल हुए हैं, घायलों में कई लोगों ऐसे हैं जिनकी हालात काफी गंभीर है। घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें आग की लपटें देखकर आप उसकी तीव्रता का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को भागने का मौका ही नहीं मिला। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि, गुरुवार देर रात करीब 12.30 बजे कमला मिल कंपाउंड स्थित मोजोज बिस्ट्रो लाउंज में अचानक आग लग गई, जिसने पूरे परिसर को ही अपनी चपेट में ले लिया।

       Video : चंद ही पलों में पूरे परिसर को लील गई आग की लपटें

      दमकल की दर्जन भर गाडि़यों ने किसी तरह दो घंटे से अधिक की मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक के. सांघवी, जी. सांघवी और अभिजीत मंकर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (IPC की धारा 304) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस हादसे में मारे गए लोगों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं, यह आग की घटना इतनी भीषण थी कि इसने कंपाउंड के बड़े हिस्‍से को खाक कर दिया है, काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+