कमला मिल्स हादसा: 17 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे सांघवी ब्रदर्स

पुलिस ने '1 एवब' पब के मालिक सांघवी बंधु और अभिजीत मंकार को कथित रूप से शरण देने को लेकर एक होटल मालिक विशाल करिया को मंगलवार को गिरफ्तार किया था

नई दिल्ली। कमला मिल्स हादसे के आरोपी और 'वन अबव' पब के मालिकों को बोईवाडा कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 17 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। कृपेश सांघवी और जिगर सांघवी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। वहीं गुरुवार को पब के तीसरे मालिक अभिजित मनकर को गिरफ्तार किया गया था। कमला हाउस के '1 एबव' और उससे सटे मोजो बिस्त्रो रेस्तरां पब में 29 दिसंबर को भयंकर आग लगने से 14 लोगों की जान चली गई थी।

कमला मिल्स हादसा: 17 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे सांघवी ब्रदर्स

पुलिस ने '1 एवब' पब के मालिक सांघवी बंधु और अभिजीत मंकार को कथित रूप से शरण देने को लेकर एक होटल मालिक विशाल करिया को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। इन तीनों पर गैर इरादतन हत्या और दूसरी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनके ठिकानों के बारे में सुराग देने पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

इससे पहले रविवार 31 दिसंबर को पुलिस ने 'वन अबव' पब के मालिकों को कथित तौर पर पनाह देने को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पब मालिकों- हितेश सांघवी और जिगर सांघवी, सह मालिक अभिजीत मनका और अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न आरोपों को लेकर मामला दर्ज किया था। सांघवी बंधुओं के खिलाफ शनिवार को लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। बायकुला के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश शिंगठे ने बताया था कि राकेश सांघवी और चचेरे भाई आदित्य सांघवी को आज (31 दिसंबर) गिरफ्तार किया गया।

मुंबई में 29 दिसम्बर को हुए कमला मिल हादसे ने पूरे महाराष्ट्र को हिला कर रख दिया था। गौरतलब है कि 29 दिसंबर को कमला हाउस के वन एवब पब और सटे मोजो बिस्त्रो रेस्तरां पब में भयंकर आग लग गई थी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+