बॉलीवुड के इस खान ने कहा मोदी जी देश को 70 साल पीछे ले जाकर शुरु से करेंगे विकास
बॉलीवुड कलाकार कमला एस खान ने कहा मोदी जी देश को 70 साल पीछे ले जाकर शुरु से करेंगे विकास
मुंबई। कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाने के लिए मोदी सरकार ने आगामी 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया हैं। मालूम हो कि लॉकडाउन के चलते सभी काम-काज ठप होने के कारण भारत की अर्थव्यवस्था चरमरा गई हैं। देश को इस संकट से उबारने के लिए केन्द्र सरकार और राज्य सरकारें दिन रात एक किए हुए हैं इसके बावजूद आए दिन सरकार पर तंज कसा जा रहा हैं। एक बाद फिर ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाले बॉलीवुड के कमाल आर खान ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए ट्वीट किया हैं।
Recommended Video

कमाल खान ने लिखी ये बात
कमाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कांग्रेस पिछले 70 सालों में कुछ नहीं की! इसलिए अब मोदी जी इंडिया को 70 साल पीछे ले जाकर , शुरु से विकास करेंगे ! केआरके यानी कमाल एस खान ने अंत में लिखा शानदार साहब। शानदार साहब।

जानिए यूजर्स कमाल को क्या दिया जवाब
इस ट्वीट पर जहां पीएम मोदी के विरोधी प्रसंशा कर रहे वहीं एक यूजर ने लिखा कि काश ये मुमकिन हो जाय। मगर मुसीबत ये, कि 70 सालों में #ग़द्दारों ने बहुत तरक्की कर ली और अपनी जड़ें गहरे तक जमा ली हैं। अब दोहरी लड़ाई लड़नी पड़ रही है, साज़िशों से भी लड़ना पड़ रहा है और देश को आगे ले जाने की चुनोतियाँ भी हैं। ख़ैर, तुम परेशान मत होना, देश सुरक्षित हाथों में है। कुइ यूजर तो एसआरके की इस ट्वीट पर जमकर भला-बुरा सुना रहे हैं।{

हर नेताओं को राहत कोष में 10 करोड़ रुपये देने चाहिए
बता दें ये पहला मौका नहीं हैं जब देश पर छाए कोरोना संकट के बीच एसआरके ने सरकार पर निशाना साधा हैं इससे पूर्व भी देश के हर तबके लोगों द्वारा इस लड़ाई में आर्थिक सहयोग देते हुए सहायता राशि दी तो सरकार के इस सहयोग पर बॉलीवुड एक्टर कमाल खान ने एक ट्वीट किया था , जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि देश के हर नेताओं को राहत कोष में 10 करोड़ रुपये देने चाहिए, क्योंकि इनके पास आज जो कुछ है, वो जनता की बदौलत ही तो है।
खूब वायरस हुआ था ये ट्ववीट
इस तरह से केआरके ने अपने ट्वीट के माध्यम से नेताओं से कोरोनावायरस से लड़ाई के लिए फंड देने की गुहार लगाई तो केआरके का यह ट्वीट इस समय सोशल मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोरी , लोग उनके इस ट्वीट पर अपनी राय भी रखी












Click it and Unblock the Notifications