BJP में जाने के सवाल पर कमलनाथ का जवाब- 'अभी कहीं बात नही हुई'
राजधानी दिल्ली में पॉलिटिकल हलचल के बीच कमलनाथ और नकुलनाथ अपने निजी कामों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं, जहां राजधानी दिल्ली में एक निजी कार्यक्रम के लिए रवाना हुए कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मेरी किसी से कोई बात नहीं हुई है।
BJP में शामिल होने की अटकलों पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की, मेरी तो कहीं कोई बात नहीं हुई है। अभी तो मैं एक तेरहवीं में जा रहा हूँ, आप को भी चलना है तो चलिए।

कमलनाथ ने कही ये बात
कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, यदि इस तरह की कोई बात होगी, तो सबसे पहले मैं आपको ही सूचित करुंगा। अभी मैं तेहरवी मैं जा रहा हूं, आप लोगों को भी चलना है तो आप चलिए मेरे साथ। वहीं जब पत्रकारों ने कमलनाथ से पूछा कि, क्या नकुलनाथ और आप BJP में जा सकते हैं, तो इसका जवाब देते हुए कमलनाथ ने कहा कि, मेरी तो कहीं कोई बात नहीं हुई।
सियासत में दल बदल की चर्चा
सियासत में फिलहाल कुछ भी ठीक-ठाक नहीं चल रहा, जहां लगातार कांग्रेस नेताओं के दलबदल का सिलसिला जारी है, तो वहीं इस बीच अब कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ और बेटे नकुलनाथ के अचानक दिल्ली पहुंचने को लेकर सियासत में अलग-अलग तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। सियासी सूत्रों की माने तो कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ जल्द ही कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ BJP का दामन थाम सकते हैं। यही कारण है कि, कमलनाथ और नकुलनाथ अचानक छिंदवाड़ा दौरा छोड़कर दिल्ली पहुंचे हैं। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में चल रहे BJP अधिवेशन के बीच दोनों दिग्गज नेता बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।
Recommended Video
ये भी पढ़े- MP News: क्या कमलनाथ छोड़ रहे कांग्रेस का हाथ?, जीतू पटवारी ने बताई अंदर की बात












Click it and Unblock the Notifications