बेटे के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शेयर की तस्वीर, तो इस एक्टर ने कहा- इसे अभिनेता बनने दो

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो रही है। इस फोटो में वो अपने बेटे महाआर्यमन सिंधिया के साथ नजर आ रहे हैं। लेकिन बेटे के साथ उनके इस फोटो को देखकर लोगों ने अपनी राय भी दी है। इसमें एक बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमला खान ने भी प्रतिक्रिया दी है। कमाल खान ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्वीट को शेयर कर बेटे को बुहत हैंडसम बताया है।

Kamal Khan responded on jyotiraditya scindia shared Photo with son

कमाल खान ने ट्वीट करते हुए कहा कि बधाई हो, वह बहुत हैंडसम है और एक स्टार की तरह दिख रहा है। उसे अभिनेता बनने दें। बता दें कि कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की गुना सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जो फोटो शेयर की है दरअसल वो येल यूनिवर्सिटी की जहां की उनके बेटे अपनी पढ़ाई कर रहे हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है मैं एक पिता के तौर पर आज बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं कि मेरे बेटे ने येल यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है। यह पूरे परिवार के लिए महत्वपूर्ण समय है। उनके इसी ट्वीट पर कमाल खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

लेकिन इस फोटो पर कुछ लोगों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने लिखा है कि कांग्रेस का विकास देखो, 70 साल में कोई ऐसी यूनिवर्सिटी नहीं बना पाए जिसमें अपने बच्चे को पढ़ाकर गर्व महसूस कर सकें। कांग्रेस का हाथ बस अपने बच्चों के साथ। जबकि एक दूसरे यूजर ने यहां तक कह दिया कि आप कांग्रेस में रहकर टाइम पास कर रहे हैं, बीजेपी ज्वाइन कर लीजिए।

यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर युवती को छूकर निकल गई 'मौत', वीडियो देख कांप उठेगी रुह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+