कमल हसन भी होंगे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल, राहुल गांधी के साथ दिल्ली में करेंगे पैदल मार्च
अभिनेता कमल हासन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में 24 दिसंबर को दिल्ली में शामिल होंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पत्र लिखकर कमल हासन को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए बोला था।

Kamal Haasan will join Bharat Jodo Yatra: मक्कल निधि मय्यम के संस्थापक और अभिनेता कमल हासन भी कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक कमल हासन 24 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। 18 दिसंबर को आपातकालीन गवर्निंग काउंसिल और कार्यकारी परिषद की बैठक का हिस्सा रहे पार्टी सूत्रों ने कहा कि कमल हसन ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होन की निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। राहुल गांधी ने पत्र लिखकर कमल हसन को अपने साथ दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कहा था।
कमल हसन ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर क्या कहा?
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टरों से बात करते हुए कमल हसन ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में उनकी भागीदारी ये बताने के लिए होगी कि राजनीति में उनकी सहानुभूति और साथ किसके साथ है। उन्होंने कहा, '' भारत जोड़ो यात्रा उस दिशा को बताएगी जो मैं (राजनीति में) कहां हूं।'' कमल हसन ने यह भी कहा कि 2024 में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ समितियों को मजबूत करने और सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में कई फैसले लिए गए हैं।
क्या कांग्रेस के साथ हो सकता है कमल हसन की पार्टी का गठबंधन?
वहीं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने यह भी तर्क दिया कि कमल हसन की भारत जोड़ो यात्रा का मतलब कांग्रेस में शामिल होने या पार्टी के गठबंधन से जुड़ा नहीं है। एक पदाधिकारी ने कहा, "हम अपने पार्टी नेता के साथ यात्रा में कम से कम 5000 पार्टी कार्यकर्ताओं के भाग लेने की उम्मीद कर रहे हैं।"
पार्टी सूत्रों ने कहा कि कमल हासन ने पार्टी के पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव तक हर महीने एक बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने और जिला स्तर पर नियमित पार्टी कार्यक्रम आयोजित करने की भी बात कही है।
पार्टी सूत्रों ने यह भी कहा कि, ''सिर्फ 12 महीने से अधिक समय के साथ, हमें पार्टी अध्यक्ष द्वारा पूरे तमिलनाडु में हर महीने प्रमुख कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया है। हमें उम्मीद है कि वह भी इन आयोजनों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने हमें बूथ समितियों को मजबूत करने और फ्रंटल संगठनों की मदद लेने के लिए भी कहा है।''
कमल हासन राहुल गांधी के नेतृत्व वाले 3,570 किलोमीटर पैदल मार्च में भाग लेने वाले लोगों की सूची में शामिल होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। मार्च के एक वीडियो में आरबीआई के पूर्व गवर्नर को राजस्थान में पार्टी के आउटरीच कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी और सचिन पायलट के साथ चलते हुए देखे गए।
जानिए भारत जोड़ो यात्रा के बारे में?
भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल राजस्थान में है और अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सहित सात राज्यों को कवर कर चुकी है। पैदल मार्च 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुआ और फरवरी, 2023 में जम्मू और कश्मीर में समाप्त होने की उम्मीद है। अब तक कई राजनेताओं, फिल्म हस्तियों, कार्यकर्ताओं और पूर्व नौकरशाहों ने भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया है। हाल ही में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिनों को सेलिब्रेट किया है। राहुल गांधी से जुड़ने वाले नेताओं में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शामिल थे। पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग आठ दिनों के ब्रेक के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications