कमल हासन ने नई पार्टी का किया ऐलान, केजरीवाल ने भी की शिरकत
मदुरै। तमिल सिनेमा के मशहूर कलाकार कमल हासन आज अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया। दक्षिण भारत के सुपर स्टार कमल हासन ने आज रामेश्वरम में अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च कर दिया। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम मक्कल नीथि मय्यम रखा है। कमल हासन की पार्टी लॉन्च के मौके पर कमल हासन के साथ मंच पर आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।

LIVE Feed
कमल हासन सुबह 10 बजे पत्रकार वार्ता भी करेंगे फिर लो यहां से वह मदुरई जाएंगे। मदुरई पहुंचकर वह पार्टी की शुरुआत की घोषणा करेंगे। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे, यही नहीं केरल के सीएम पिनयारी विजयन भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम शाम आठ बजे होगा।
उन्होंने बुधवार अपनी यात्रा शुरू होने से पहले लोगों को बताया कि समय की कमी के चलते अब वह कलाम के स्कूल नहीं जाएंगे। हालांकि, तमिलनाडु सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से कमल हासन को एपीजे कलाम स्कूल में आने की इजाजत नहीं दी गई थी। विभाग की ओर से कहा गया है कि स्कूल परिसर में राजनीतिक कार्यक्रम की मनाही है।












Click it and Unblock the Notifications