कमल हासन ने की मोदी सरकार के बजट की आलोचना, तमिलनाडु के साथ भेदभाव का आरोप लगाया

नई दिल्ली। तमिल सिनेमा के मशहूर कलाकार कमल हासन इन दिनों राजनीति के कैनवस पर डेब्यू करने को तैयार हैं इसलिए देश की हर छोटी-बड़ी नजर पर अभिनेता की नजर है और वो लगभग हर मुद्दे पर अपनी बेबाक टिप्पणी भी कर रहे हैं। गुरुवार को देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पांचवी बार आम बजट पेश किया। जिसमें गांव पर तो मेहरबानी दिखाई गई लेकिन मध्यम वर्गीय लोगों के लिए कुछ खास नहीं रहा। इसलिए इसकी तीखी आलोचना भी हो रही है, आलोचना करने वालों में कमल हासन भी शामिल हैं।

 तमिलनाडु की जनता से हुआ भेदभाव

तमिलनाडु की जनता से हुआ भेदभाव

उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये बजट तमिलनाडु की जनता के खिलाफ है क्योंकि इसमें तमिलनाडु की जनता के लिए कुछ है ही नहीं, इस बजट में तमिलनाडु की जनता से भेदभाव किया गया है। यह प्रतीकवाद की राजनीति है और नौकरियों के निर्माण तथा किसानों की आय बढ़ाने को लेकर इसमें कुछ नहीं है।

पार्टी के नाम का ऐलान 21 फरवरी को

पार्टी के नाम का ऐलान 21 फरवरी को

आपको बता दें कि फिल्म अभिनेता कमल हासन ने अपनी पार्टी के नाम का ऐलान 21 फरवरी को करने का फैसला लिया है। सुपरस्टार ने इसके लिए तमिलनाडु के, रामनाथपुरम स्थान को चुना है , जो अपने आप में एक खास महत्व रखता है।

भारत के मिसाइल मैन की धरती

भारत के मिसाइल मैन की धरती

दरअसल रामनाथपुरम भारत के मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की शिक्षा स्थली है इसलिए तमिलनाडु के लिए ये जगह बहुत पावन है। तमिलनाडु के रामेश्वरम में 15 अक्टूबर 1931 को जन्मे डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम ने रामनाथपुरम से ही शिक्षा प्राप्त की थी।

रामनाथपुरम अभिनेता कमल हासन भी गृह जनपद

रामनाथपुरम अभिनेता कमल हासन भी गृह जनपद

वैसे रामनाथपुरम अभिनेता कमल हासन भी गृह जनपद है, यहां के परमकुडी ग्राम के तमिल परिवार में 7 नवंबर, 1954 को कमल हासन का जन्म हुआ था। 21 फरवरी से ही कमल हासन अपनी पार्टी के ऐलान के बाद अपनी राज्यव्यापी यात्रा की भी शुरुआत करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+