महिला बस ड्राइवर को कमल हासन ने गिफ्ट की नई कार, की जमकर तारीफ, जानें खास वजह
साउथ फिल्मों के दिग्गज कलाकार कमल हासन जो राजनीति में प्रवेश कर चुके कमल हासन ने कोयंबटूर की महिला बस ड्राइवर को एक कार गिफ्ट की है। कमल हासन के इस कदम की लोग जमकर सराहना क्यों कर रहे हैं और वो महिला बस ड्राइवर कौन है? आइए जानते हैं

दरअसल, कमल हासन ने जिस महिला बस ड्राइवर को कार गिफ्ट की है वो कोई आम महिला ड्राइवर नहीं है, वो कोयंबटूर की पहली महिला बस ड्राइवर है जिसने डीएमके सांसद कनिमोझी को टिकट जारी करने पर विवाद होने के तुरंत बाद शुक्रवार को अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।
कमल बोले- शर्मिला आज की नारियों के लिए बड़ी प्रेरणा हैं
इसी महिलाा बस ड्राइवर को तमिलनाडु के राजनीति दल मक्कल निधि मय्यम के संस्थापक और एक्टर कमल हासन ने नई उपहार में दी है। कमल हासन ने सोमवार को कहा कि एम शर्मिला के साथ जो हुआ उसे जानकर दुखी हैं, जिस महिला ने पहले कई चुनौतियों के साथ नौकरी करके महिलाओं के लिए एक उदाहरण स्थापित करते हुए प्रशंसा हासिल की थी। उसके साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है।
कमल ने शर्मिला को एक नई कार इसलिए की है गिफ्ट
67 वर्षीय अभिनेता कमल हासन ने कहा कि जब सदियों से दबी हुई महिलाएं बाधाओं को तोड़ती हैं तो सभ्य समाज का कर्तव्य है कि वह उनके साथ खड़े हों। शर्मिला को खुद को एक ड्राइवर तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि एक ऐसा इंसान बनना चाहिए जो उनके जैसी हजारों महिलाओं को बनाने के पीछे ताकत बन सके। उन्होंने कहा शर्मिला को एक नई कार भेंट की गई है जिसके जरिए वो किराये की कार चलाने वाली प्रोफेशलन ड्राइवर के रूप में अपनी शानदार जर्नी जारी रख सकेगी।
सांसद ने महिला बस ड्राइवर शर्मिला की बस मेंं की थी यात्रा
गौरतलब है कि गांधीपुरम और सोमानूर के बीच चलने वाली एक निजी बस में शर्मिला बस ड्राइवर है। शुक्रवार को सांसद कनिमोझी ने उनकी बस में यात्रा की। इससे पहले वह बीजेपी नेता वनाथी श्रीनिवासन को भी इनकी बस में बैठ चुके हैं। बस के कंडक्टर अन्नाथाई ने कनिमोझी से टिकट लेने के लिए कहा तो ड्राइवर शर्मिला ने कथित तौर पर ऐसा करने से मना किया था। सांसद के निजी सहायक ने बाद में कंडक्टर को छह टिकटों के लिए भुगतान किया। इसके बाद जब पीलमेडु में उतरीं तो कनिमोझी ने शर्मिला को एक उपहार दिया और तारीफ की थी।
सांसद ने जमकर की तारीफ
इसके साथ ही सांसद ने कहा था कि आम तौर पर जब हम कहते हैं कि पुरुष और महिलाएं समान है तो लोग निरर्थक प्रश्न पूछा कि 'क्या महिलाए लॉरी या बस चला सकती है, लेकिन आज वो सब कर सकती हैं। उन्होंने कहा था मैं महिलाओं को सिर्फ डॉक्टर या इंजीनियर ही नहीं, बल्कि हर तरह की भूमिकाएं निभाते हुए देखकर खुश होती हूं। मैंने पहले भी शर्मिला को फोन पर बधाई दी थी आज आज मैं कोयंबतूर आई और उनकी बस में सफर किया इसके लिए मैं शुभकामनाएं देती हूं।
इसलिए शर्मिला ने गुस्से में आकर दिया इस्तीफा
इस तारीफ के बाद शर्मिला ने बताया कि जब उन्होंने बस रोकी और बाद में बस के मालिक के पास पहुंची अपनी ये खुशी शेयर की तो उन्होंने तारीफ करने के बजाय कथित तौर पर उससे कहा कि वह अपने प्रचार के लिए मशहूर लोगों को अपनी बस पर यात्रा करवा रही हो । जिसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications