26 जनवरी को होगी कमल हासन की राजनीति में एंट्री, 18 को प्लान का ऐलान!

चेन्नई/नई दिल्ली। तमिल सिनेमा के भगवान कहे जाने अभिनेता रजनीकांत के बाद एक और सिने अभिनेता राजनीति के कैनवस पर अपनी किस्मत चमकाने की तैयारी में हैं, जी हां आपने सही समझा, हम बात कर रहे हैं साउथ फिल्मों के महानायक कमल हासन की, बहुत सारे किरदारों को पर्दे पर निभाकर लोगों के दिलों पर राज करने वाले कमल हासन ने खुद राजनीति में एंट्री करने का ऐलान किया है और इसी वजह से वो 26 जनवरी से तमिलनाडु का दौरा करने जा रहे हैं। हालांकि वो अपनी पार्टी कब और किसके साथ बना रहे हैं इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन उन्होंने इशारा दिया है कि वो 18 जनवरी को प्रेस-वार्ता करके बड़ा धमाका कर सकते हैं।

 26 जनवरी से पूरे तमिलनाडु का दौरा करेंगे कमल हासन

26 जनवरी से पूरे तमिलनाडु का दौरा करेंगे कमल हासन

तमिलनाडु सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले कमल हासन ने कहा है कि राज्य में इस वक्त करप्शन का बोल-बाला है, ऐसे में जरूरी हो जाता है कि राज्य को संकट निकालना और इसी वजह से वो राजनीति की दहलीज पर कदम रखने जा रहे हैं और वो इसी के मद्देनजर 26 जनवरी से पूरे तमिलनाडु का दौरा करेंगे।

 व्हिसल ब्लोअर ऐप

व्हिसल ब्लोअर ऐप

हासन ने ये भी कहा है कि वो इस महीने के आखिर में एक व्हिसल ब्लोअर ऐप भी लॉन्च करेंगे। इसका नाम Maiyam Whistle होगा, जिसके जरिए तमिलनाडुवासी भ्रष्ट लोगों को सामने ला सकेंगे।

'मैं राजनीति में कुछ पाने के लिए नहीं आ रहा हूं'

'मैं राजनीति में कुछ पाने के लिए नहीं आ रहा हूं'

कमल हासन ने कहा कि उनके कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल 'आनंद विकटन मैगजीन' में होगा। हासन ने कहा कि मैं राजनीति में कुछ पाने के लिए नहीं आ रहा हूं, ना तो मुझे सत्ता लोभ है और ना ही मुझे पैसा चाहिए, बस में राज्यवासियों के लिए कुछ करना चाहता हूं।

तमिलानाडु का मुख्यमंत्री भी बनना चाहता हूं: कमल हासन

तमिलानाडु का मुख्यमंत्री भी बनना चाहता हूं: कमल हासन

हालांकि सितंबर 2017 में जब कमल हासन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी तो इस मुलाकात के कुछ ही घंटो बाद अभिनेता कमल हासन ने कहा था कि 'राजनीति में प्रवेश करना किसी राजा का मुकुट पहनने जैसा है। मैं सिर्फ राजनीति में ही प्रवेश नहीं कर रहा हूं बल्कि जल्द ही लोगों के आशीर्वाद से तमिलानाडु का मुख्यमंत्री भी बनना चाहता हूं।'

 तमिलनाडु राज्य में इस वक्त सियासत काफी गर्म

तमिलनाडु राज्य में इस वक्त सियासत काफी गर्म

आपको बता दें कि 232 सीटों वाले तमिलनाडु राज्य में इस वक्त सियासत काफी गर्म है, सीएम जयललिता के निधन के बाद राज्य में काफी सियासी दांव-पेंच देखने के मिले हैं। ओ. पन्नीरसेल्वम लेकर विवाद हुआ, शशिकला जेल में हैं तो वहीं रजनीकांत ने राजनीति में एंट्री कर ली है, ऐसे में कमल हासन के राजनीति प्रवेश से राज्य की सियासत में काफी बड़ा उलट-फेर हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+