गुवाहाटी: श्रद्धालुओं के लिए दोबारा खोला गया कामाख्या मंदिर, केवल इन लोगों को प्रवेश की अनुमति
कोरोना के कारण तकरीबन तीन महीने तक बंद रहने के बाद असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर को श्रृद्धालुओं के लिए दोबारा खोल दिया गया है।
दिसपुर, 18 अगस्त। कोरोना के कारण तकरीबन तीन महीने तक बंद रहने के बाद असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर को श्रृद्धालुओं के लिए दोबारा खोल दिया गया है, लेकिन मंदिर में केवल उन्हीं श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति होगी जिन्हें कोरोना वायरस की दोनों वैक्सीन लग चुकी हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस को देखते हुए सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल भी लागू किये गए हैं।

बुधवार को मंदिर को दोबारा खोल दिया गया, इससे एक दिन पहले असम सरकार ने कोरोना वायरस के दिशा-निर्देशों के साथ काम करने की अनुमति दी थी। मंदिर खोले जाने के बाद असम और राज्य से बाहर के श्रद्धालु कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़े। बता दें कि आमजन के लिए 3 महीने से कामाख्या मंदिर बंद था।
यह भी पढ़ें: इजराइल में कोरोना वायरस की चौथी लहर ने दी दस्तक, तेजी से बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता
एक बार में 20 लोगों को मिलेगा प्रवेश
राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार कोरोना की दोनों डोज ले चुके केवल 20 लोगों को हर घंटे मंदिर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। वहीं मंदिर के पुजारी ने कहा कि मंदिर प्रबंधन कमिटी भी कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन कर रही है।
राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों के अनुसार कामाख्या देवी मंदिर और डोल गोविंदा मंदिर में प्रति घंटे केवल 20 लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी, जबकि अन्य धार्मिक स्थलों पर प्रति घंटे केलर 10 लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। असम के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने कहा कि दोनों वैक्सीन की खुराक लेने वाले भक्तों को धार्मिक स्थलों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। असम में मंगलवार को कोरोना के 741 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 11 लोगों की मौत हो गई।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications