मीका की धमकी के बाद डरे KRK? अब अपने सोशल मीडिया हैंडल में किया बड़ा बदलाव

मुंबई, 31 मई: कमाल राशिद खान उर्फ केआरके वैसे तो बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और राइटर हैं, लेकिन आपको इनकी फिल्में बहुत ही कम देखने को मिलेंगी। आमतौर पर ये अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर फिल्मों की समीक्षा के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान खान स्टारर फिल्म 'राधे' की समीक्षा की थी। जिसमें सलमान और फिल्म मेकर्स का जमकर मजाक उड़ाया गया। इसके बाद जो विवाद शुरू हुआ वो अभी तक जारी है, जिस वजह से केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट का लेकर एक बड़ा कदम उठाया है।

मीका ने कही थे ये बात

मीका ने कही थे ये बात

दरअसल सलमान के बचाव में सिंगर मीका सिंह भी उतर गए थे। उसके बाद उन्होंने केआरके को झापड़ मारने की धमकी दी। मीका ने कहा कि मुझे आश्चर्य है सलमान भाई ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए इतना लंबा इंतजार किया। केआरके जैसे गधों को जल्द से जल्द वश में किया जाना चाहिए... वो हमेशा लोगों पर व्यक्तिगत कमेंट करता है, जो गलत है। अगर उस गधे केआरके ने कभी भी मुझ पर कोई कमेंट किया तो मैं उसे सीधे थप्पड़ मारूंगा।

ट्विटर अकाउंट किया लॉक

ट्विटर अकाउंट किया लॉक

मीका की धमकी के बाद केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल पर बड़ा बदलाव किया है। जिसके तहत अब उनके सारे ट्वीट प्रोटेक्टेड हैं, यानी जो भी यूजर उनको फॉलो करेगा, वही उनकी पोस्ट देख पाएगा। वैसे ये कदम केआरके ने क्यों उठाया, इसकी ठोस वजह नहीं पता चल पाई है, लेकिन इसे समीक्षा विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि अभी हाल ही में मीका ने केआरके को बेटा कहते हुए उन्हें खुद को अनब्लॉक करने के लिए कहा था।

क्या है मानहानि का मामला?

क्या है मानहानि का मामला?

आपको बता दें कि 26 मई को केआरके ने दावा किया था कि राधे की समीक्षा के लिए सलमान ने उनके ऊपर मुकदमा किया है। हालांकि बाद में सलमान के वकील ने कहा कि ये मुकदमा राधे की समीक्षा के लिए नहीं था, बल्कि भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में है। इस मुकदमे के बाद केआरके ने कहा था कि आमतौर पर मैं फिल्म की समीक्षा नहीं करता, अगर फिल्म के निर्माता निर्देशक या अभिनेता मुझसे इसकी समीक्षा नहीं करने के लिए कहते हैं, लेकिन अब अगर सलमान मुझसे अनुरोध करेगा या मेरे पैर भी छूएगा, तो भी मैं उसकी हर फिल्म का रिव्यू करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+