अच्छा! तो राज्यपाल बनने की तैयारी में जुटे हैं 'बाबूजी', राजस्थान के बन सकते हैं गवर्नर

राज्यपाल का पद संभालने की तैयारी में लगे कल्याण सिंह दर्जनभर कुर्ते-सदरी की नाप भी दे चुके हैं। कल्याण सिंह ने कहा कि मैं आरएसएस का सच्चा, निष्ठावान स्वयंसेवक हूं। सिद्घांतों और संगठन के प्रति समर्पण का संस्कार संघ की पाठशाला में ही सीखा है। भाजपा हाईकमान का हर निर्णय मेरे लिए सर्वेपरि है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने राजस्थान का राज्यपाल बनाने का निर्णय लिया है। मुझे यह सहर्ष स्वीकार है।
पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नहीं बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ अंदरूनी विषयों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। राजस्थान का राज्यपाल बनाने का निर्णय लिया गया है। पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं। राजस्थान के राज्यपाल के लिए नाम तय होने पर कल्याण सिंह बुधवार देर रात ही दिल्ली से अलीगढ़ आ गए।












Click it and Unblock the Notifications