बैंक यूनियनों के विरोध के बाद कल्याण ज्वैलर्स ने वापस लिया अमिताभ-श्वेता का विज्ञापन
बैंक यूनियनो के विरोध के बाद कल्याण ज्वैलर्स ने वापस लिया अमिताभ-श्वेता का विज्ञापन
नई दिल्ली। आभषूण कंपनी कल्याण ज्वैलर्स ने हाल ही में आया अपना विज्ञापन वापस ले लिया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनकी बेटी श्वेता इस एड में दिखी हैं। करीब डेढ़ मिनट के इस विज्ञापन पर बैंक यूनियन ने कड़ा विरोध जताया है। लगातार विरोध के बाद कल्याण ज्वैलर्स की ओर से विज्ञापन हटा लेने की बात कही गई है।

इस विज्ञापन में बैंककर्मियों को बुजुर्ग कस्टमर से रुखा बर्ताव करते हुए दिखाया गया है। साथ ही बैंक मैनेजर को कस्टमर से गलती से दो बार आई पेंशन को रख लेने के लिए कहते हुए दिखाया गया है।
बैंक यूनियन का ओर से इस विज्ञापन को लेकर कहा गया कि इस ऐड का मकसद बैंक प्रणाली में अविश्वास पैदा करना है। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कनफेडरेशन ने एड की आलोचना की और कल्याण ज्वेलर्स के खिलाफ इस विज्ञापन को लेकर केस करने की भी बात कही। आईबीओसी के महासचिव सौम्य दत्ता ने विज्ञापन को अपमानजनक कहा और कंपनी से इस मामले में बिना शर्त माफी मांगने की मांग की थी।
कल्याण ज्वैलर्स के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणारमन ने इसको लेकर कहा है कि अनजाने में लोगों की भावना आहत हुई, जिसकी जानकारी पर हमने तत्काल प्रभाव से यह विज्ञापन हटा लिया है। आभूषण कंपनी ने अपनी सफाई में कहा गया कि वो किसी को आहत नहीं करना चाहते थे ये ए़ड किसी हकीकत नहीं कल्पना पर आधारित है। हमारा बैंक के कर्मचारियों या दूसरे लोगों को अपमानित करने का कोई उद्देश्य नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications