Mahua Moitra पर फिर फूटा Kalyan Banerjee का गुस्सा, 'नीच स्तर है उसका, उस पर बात करना टाइम वेस्ट'
Mahua Moitra Vs Kalyan Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए अपनी पार्टी के सांसदों के झगड़े को शांत कराना बड़ी चुनौती बन सकता है। हाई कमान के निर्देश के बावजूद कल्याण बनर्जी टीएमसी की महिला सांसद महुआ मोइत्रा पर जुबानी हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सीनियर लीडर बनर्जी ने कुछ दिन पहले ही लोकसभा में पार्टी व्हिप का पद छोड़ा है। महुआ से पहले वह कीर्ति आजाद को भी खरी-खोटी सुना चुके हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने पिनाकी मिश्रा और महुआ की शादी पर तंज कसा था।
कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा के बीच तकरार दिन पर दिन गहरी होती जा रही है। महुआ को घर तोड़ने वाली बता चुके बनर्जी ने कहा था कि उन्होंने किसी का बसा-बसाया घर उजाड़ दिया और मुझे नारी विरोधी बुलाती हैं। अब उन्होंने अपनी ही पार्टी की महिला सांसद को कहा है कि उनके बारे में बात करना समय की बर्बादी है।

Mahua Moitra के बारे में कल्याण बनर्जी बोले, 'उसका स्तर नीचे'
टीएमसी के सीनियर नेताओं में शुमार और चार बार के सांसद कल्याण बनर्जी ने एक बार फिर महुआ मोइत्रा पर हमला बोला है। अपने निर्वाचन क्षेत्र श्रीरामपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'वह महिला (महुआ मोइत्रा) इस लायक नहीं है कि उसके बारे में बात की जाए। वह बहुत निचले स्तर की है। उसके बारे में बात करना अपना समय बर्बाद करना है। सिर्फ उसकी वजह से पार्टी के अंदर ही कई लोग मुझे बुरा समझने लगे हैं।' बनर्जी इतने पर ही नहीं रुके और आगे उन्होंने कहा कि उस पर ध्यान देकर मैंने अपना समय बर्बाद किया है।
यह भी पढ़ें: 48 साल के इस बॉलीवुड एक्टर पर मरती हैं TMC सांसद महुआ मोइत्रा, कहा- दीवानगी में कुछ भी कर सकती हूं
Kalyan Banerjee ने पहले भी दिया है विवादित बयान
कल्याण बनर्जी लोकसभा के अंदर भी विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहे हैं। एक बार उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को 'लेडी किलर' कहा था जिस पर केंद्रीय मंत्री बुरी तरह से भड़क गए थे। इसी तरह से संसद में उन्होंने कंगान रनौत पर निशाना साधते हुए कहा था, 'गुड एक्टर भी आए हैं, लेकिन मैं उनकी तरफ देख भी नहीं रहा हूं।' महुआ मोइत्रा से उनका विवाद पिछले काफी सालों से चल रहा है और जब टीएमसी सांसद जर्मनी से शादी कर लौटी थीं, तो उन्होंने तंज करते हुए कहा था कि हनीमून मनाकर आई और मुझसे लड़ने लगी।
यह भी पढ़ें: 50 की महुआ 65 के पिनाकी के 67 विवाहित दिन: रिसेप्शन में जुटा INDIA ब्लॉक! अखिलेश से सोनिया तक, कौन-कौन पहुंचा?












Click it and Unblock the Notifications