48 साल के इस बॉलीवुड एक्टर पर मरती हैं TMC सांसद महुआ मोइत्रा, कहा- दीवानगी में कुछ भी कर सकती हूं
Mahua Moitra Crush: राजनीति की दुनिया में अपने तीखे तेवरों और दमदार भाषणों के लिए मशहूर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने हाल ही में एक बेहद दिलचस्प और निजी राज शेयर किया है। उनके इस सीक्रेट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
महुआ मोइत्रा ने पंकज त्रिपाठी को कहा अपना 'क्रश'
इंडिया टुडे को दिए गए इंटरव्यू में महुआ मोइत्रा ने न केवल अपनी पसंदीदा बॉलीवुड फिल्मों का जिक्र किया है बल्कि ये भी बताया कि वह एक्टर पंकज त्रिपाठी की बहुत पड़ी फैन हैं। उन्होंने पंकज त्रिपाठी को अपना क्रश भी बताया है।

पंकज त्रिपाठी पर मरती हैं महुआ मोइत्रा
-महुआ मोइत्रा ने बातचीत में खुलकर कहा है कि वह पंकज त्रिपाठी की पर्सनैलिटी से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा- मैंने मिर्जापुर की पूरी सीरीज देखी है और पंकज त्रिपाठी मुझे उसमें शानदार लगे। मुझे उनके ग्रे शेड वाले किरदार भी बेहद पसंद आते हैं।
-महुआ मोइत्रा ने आगे कहा- गैंग्स ऑफ वासेपुर में भी उनका अभिनय गजब का था। मुझे लगता है कि वह देश के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। मैं उनकी दीवानी हूं और उनके लिए कुछ भी कर सकती हूं।
-महुआ मोइत्रा ने बातचीत में ये भी खुलासा किया कि उन्होंने पंकज त्रिपाठी को एक लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने खुद को उनका फैन बताते हुए कॉफी पर मिलने की इच्छा जताई थी। हालांकि, उन्हें कभी उस लेटर का जवाब नहीं मिला।
पंकज त्रिपाठी के लिए महुआ मोइत्रा की दीवानगी
महुआ मोइत्रा ने मजाक में कहा- शायद वह अलीबाग में रहते हैं और कॉफी पर मिलना पसंद नहीं करते। महुआ मोइत्रा की दीवानगी का आलम ऐसा था कि उन्होंने सांसद और एक्टर रवि किशन से पंकज त्रिपाठी से बात कराने की गुजारिश की थी।
रवि किशन ने फोन पर करवाई थी पंकज त्रिपाठी से बात
-वहीं जब रवि किशन ने लाइव फोन कॉल के जरिए पंकज त्रिपाठी से बात कराई थी, तो महुआ मोइत्रा उनकी आवाज सुनकर इतनी घबरा गईं कि ठीक से बात ही नहीं कर सकीं। इस दिलचस्प किस्से को लेकर अब सोशल मीडिया पर लोग खूब मजे ले रहे हैं। मोइत्रा मित्रा को लेकर जमकर कमेंट्स भी किए जा रहे हैं।
-आपको बता दें कि एक तेजतर्रार और बेबाक नेता के रूप में पहचानी जाने वाली महुआ मोइत्रा का ये फिल्मी और निजी अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। पंकज त्रिपाठी पर उनका ये क्रश बताता है कि हर शख्स के भीतर एक आम इंसान छुपा होता है, चाहे वह किसी भी मुकाम पर क्यों न हो।












Click it and Unblock the Notifications