WhatsApp नंबर सार्वजनिक करने पर भड़की काजोल, यूं लगाई अजय देवगन की क्लास
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने सोमवार शाम अपनी पत्नी काजोल का निजी नंबर शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। अब उन्हें इसका हर्जाना चुकाना पड़ रहा है। अपना नंबर पब्लिक होने से काजोल काफी नाराज हैं और उन्होंने पति अजय देवगन की ट्विटर पर ही क्लास लगाई है।
Recommended Video


नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने सोमवार शाम अपनी पत्नी काजोल का निजी नंबर शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। अब उन्हें इसका हर्जाना चुकाना पड़ रहा है। अपना नंबर पब्लिक होने से काजोल काफी नाराज हैं और उन्होंने पति अजय देवगन की ट्विटर पर ही क्लास लगाई है। अजय देवगन ने काजोल के निजी नंबर को लेकर ट्विटर पर एक मजाक किया था, जिसपर अब काजोल ने भड़कते हुए कहा है कि इसकी घर में एंट्री नहीं होगी।

अजय देवगन ने ट्वीट किया था काजोल का नंबर
अजय देवगन ने ट्विटर पर पत्नी काजोल का नंबर ट्वीट किया था। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था, 'काजोल देश में नहीं है। उनसे व्हाट्सऐप पर 98******00 पर कॉर्डिनेट कर लीजिए।' इस ट्वीट के बाद पूरा देश काजोल का नंबर मिलाने लग गया था। कई लोगों ने उन्हें व्हाट्सऐप पर भेजे गए मैसेज और कॉल के स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था। इसके बाद सफाई देते हुए अजय ने बताया था कि उन्होंने सभी के साथ मजाक किया है।

पति के मजाक पर भड़कीं काजोल
अजय देवगन ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा था, 'फिल्म सेट पर प्रैंक काफी बोरिंग हो गए हैं, इसलिए सोचा यहां तुम सब के मजे लूं। ये स्टंट एक प्रोफेशनल द्वारा किया गया है, इसे घर पर न दोहराएं।' पति के इस मजाक पर काजोल ने उनकी क्लास लगाई। काजोल ने लिखा, 'ऐसा लगता है कि तुम्हारे मजाक स्टूडियो से बाहर आ गए हैं... लेकिन उनकी घर में कोई जगह नहीं है।'

कहीं पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं दोनों का ट्वीट?!
वैसे अजय देवगन और काजोल के इन ट्वीट्स को पब्लिसिटी स्टंट भी बताया जा रहा है। काजोल ने जिस तरह से अपने ट्वीट में 'No Entry' पर जोर दिया है, इसपर कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं ये फिल्म 'No Entry' के सीक्यल की घोषणा करने का एक तरीका तो नहीं है। ऐसी खबरें पहले भी आ चुकी हैं कि अजय 'No Entry' के सीक्यल में काम कर सकते हैं। वैसे अभी कुछ कंफर्म नहीं है।

यूजर्स ने काजोल के ट्वीट पर किए मजेदार कमेंट्स
फिल्हाल तो आप काजोल के ट्वीट पर आए मजेदार कमेंट्स के मजे लीजिए। देखिए काजोल के ट्वीट पर यूजर्स ने दिए कैसे-कैसे रिएक्शन्स-












Click it and Unblock the Notifications