मां काजोल के गाने पर नीसा देवगन ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ वीडियो
मुंबई, 13 अप्रैल: स्टार एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो अपनी मां के गानों पर डांस कर रही हैं। विदेश में रहकर पढ़ाई कर रहीं नीसा के स्कूल फंक्शन का ये वीडियो है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें नीसा दूसरे स्टूडेंट के साथ डांस कर रही हैं। यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

इंस्टा पर शेयर किया गया है वीडियो
नीसा का सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं है। नीसा के फैन पेज पर ये वीडियो शेयर किया गया जो कि वायरल हो रहा है। ये वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में नीसा अपनी मां काजोल के हिट गानों पर डांस करती दिख रही हैं। उनका यह ग्रुप परफॉर्मेंस सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।

इन गानों पर कर रहीं डांस
वीडियो में आप देखेंगे कि नीसा ग्रुप डांस कर रही हैं। इसमें कई गानों पर नीसा डांस करती हैं। काजोल के गाने- बोले चूडियां, सजदा, तेरे नैना पर नीसा डांस कर रही हैं। इसके बाद नगाड़ा-नगाड़ा पर भी ग्रुप डांस करता है। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए नीसा की तारीफ की है। कई यूजर्स ने तो उनके और काजोल के डांस के तुलना भी की है।
पढ़ाई पर है नीसा का ध्यान
नीसा इन दिनों सिंगापुर में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। वो सिंगापुर में यूनाइटेड कॅालेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया की छात्रा हैं। उनके फिल्मों में आने को लेकर बात होती रहती है लेकिन फिलहाल नीसा का ध्यान पढ़ाई पर है। पढ़ाई के बाद नीसा भी फिल्मों का रुख कर सकती हैं। हालांकि उनके फिल्मों में आने को लेकर अभी अजय या काजोल ने कुछ नहीं कहा है।












Click it and Unblock the Notifications