'उनको BJP में नहीं लेंगे', कमलनाथ पर कैलाश विजयवर्गीय के दिए बयान का Video Viral
MP की पॉलिटिक्स में एक बार फिर सियासी हलचल तेज है, जहां कमलनाथ और नकुलनाथ राजधानी दिल्ली में हैं, तो वहीं अब इन दोनों ही नेताओं के दल बदल की अटकल तेजी से चल रही है। इस बीच अलग-अलग तरह के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो सियासत में खलबली मचा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का वायरल हो रहा है, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय कहते नजर आ रहे हैं कि, कमलनाथ जैसे नेताओं के लिए भारतीय जनता पार्टी के दरवाजे मध्य प्रदेश में तो बंद है, दिल्ली अगर कोई विचार करे तो हम कुछ नहीं बोल सकते। मध्य प्रदेश में हमने निर्णय लिया है कि, हम कमलनाथ को भारतीय जनता पार्टी में नहीं लेंगे। वन इंडिया हिंदी विजयवर्गीय के वायरल वीडियो को पुष्टि नहीं करता।

कमलनाथ ने कही ये बात
राजधानी दिल्ली में पॉलिटिकल हलचल के बीच कमलनाथ और नकुलनाथ अपने निजी कामों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं, जहां राजधानी दिल्ली में एक निजी कार्यक्रम के लिए रवाना हुए कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मेरी किसी से कोई बात नहीं हुई है। BJP में शामिल होने की अटकलों पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की, मेरी तो कहीं कोई बात नहीं हुई है। अभी तो मैं एक तेरहवीं में जा रहा हूँ, आप को भी चलना है तो चलिए।
सियासत में दल बदल की चर्चा
सियासत में फिलहाल कुछ भी ठीक-ठाक नहीं चल रहा, जहां लगातार कांग्रेस नेताओं के दलबदल का सिलसिला जारी है, तो वहीं इस बीच अब कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ और बेटे नकुलनाथ के अचानक दिल्ली पहुंचने को लेकर सियासत में अलग-अलग तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। सियासी सूत्रों की माने तो कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ जल्द ही कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ BJP का दामन थाम सकते हैं। यही कारण है कि, कमलनाथ और नकुलनाथ अचानक छिंदवाड़ा दौरा छोड़कर दिल्ली पहुंचे हैं। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में चल रहे BJP अधिवेशन के बीच दोनों दिग्गज नेता बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।
ये भी पढ़े- क्या कमलनाथ लेंगे राजनीति से संन्यास और नकुलनाथ थामेंगे BJP का दामन, जानिए












Click it and Unblock the Notifications