क्या कमलनाथ लेंगे राजनीति से संन्यास और नकुलनाथ थामेंगे BJP का दामन, जानिए
MP की पॉलिटिक्स ने एक बार फिर रंग बदला है, जहां कमलनाथ और नकुलनाथ के जल्द ही दल बदलने की चर्चाएं सियासत में रफ्तार पकड़ रही है। कमलनाथ और नकुलनाथ दोनों ही फिलहाल दिल्ली में है, जहां रविवार की देर शाम तक दोनों सियासत की नई इबारत लिख सकते हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कमलनाथ और नकुलनाथ के साथ मध्य प्रदेश के कई महापौर, विधायक और दिग्गज नेता दल बदल सकते हैं। इतना ही नहीं दल बदलने और अपने नेता का साथ निभाने तमाम नेता धीरे-धीरे दिल्ली रवाना हो रहे हैं। इधर, सियासत में नकुलनाथ और कमलनाथ को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं भी चल रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कमलनाथ राजनीति से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं, तो वहीं नकुलनाथ BJP का दामन थाम सकते हैं। कमलनाथ का सियासी करियर लगभग पूरा हो चुका है। वहीं नकुलनाथ अपने सियासी करियर को BJP के साथ आगे बढ़ा सकते हैं। सियासत के जानकार मानते हैं कि, नकुलनाथ की सियासी संभावनाएं काफी मजबूत दिखाई दे रही है, जहां नकुलनाथ BJP के साथ आगे बढ़कर छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव लड़ सकते हैं, तो वहीं नकुलनाथ को भविष्य में केंद्रीय मंत्री भी बनाया जा सकता है।
MP की सियासत में फिलहाल कुछ भी ठीक-ठाक नहीं चल रहा, जहां लगातार कांग्रेस नेताओं के दलबदल का सिलसिला जारी है, तो वहीं इस बीच अब कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ और बेटे नकुलनाथ के अचानक दिल्ली पहुंचने को लेकर सियासत में अलग-अलग तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
सियासी सूत्रों की माने तो कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ जल्द ही कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ BJP का दामन थाम सकते हैं। यही कारण है कि, कमलनाथ और नकुलनाथ अचानक छिंदवाड़ा दौरा छोड़कर दिल्ली पहुंचे हैं। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में चल रहे BJP अधिवेशन के बीच दोनों दिग्गज नेता बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।
ये भी पढ़े- MP News: क्या कमलनाथ छोड़ रहे कांग्रेस का हाथ?, जीतू पटवारी ने बताई अंदर की बात












Click it and Unblock the Notifications