Indore: धनतेरस पर कैलाश विजयवर्गीय ने संभाली किराना दुकान, खुद तौला ग्राहकों का सामान
MP में दिनों दीपावली पर्व का उत्साह भी देखने मिल रहा है, जहां चुनावी व्यवस्तता के बीच नेता अपने परिवार के साथ दीपावली का पर्व मनाते नजर आ रहे हैं।
वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ते हुए हर साल की तरह इस साल भी धनतेरस पर किराना दुकान पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की, और सामान तोलकर ग्राहकों को दिया।

हर साल निभाते हैं परंपरा
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की व्यस्तता में व्यस्त नजर आ रहे हैं, तो वहीं चुनावी व्यस्तता के बीच विजयवर्गीय ने अपनी परंपरा को निभाते हुए किराना दुकान पहुंचकर पूजा अर्चना की और सामान तोलकर जनता को दिया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ते हुए हर साल की तरह इस साल भी अपनी किराना दुकान पर पहुंचकर पूजा अर्चना की, और सामान तोलकर ग्राहकों को दिया।
सैनिकों के लिए भिजवाई मिठाई
दिवाली के अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के लिए उपहार भेजे हैं, जहां ये उपहार कश्मीर के ऊधमपुर और राजस्थान के बाड़मेर में तैनात सैनिकों तक पहुंच गए हैं। वहीं ये उपहार पाकर सैनिकों के चेहरे पर खुशियों भरी मुस्कान भी देखने मिली है।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय की ओर से देव से महादेव वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से ऊधमपुर में 1,500 जबकि बाड़मेर में 3,500 उपहार पैकेट्स भेजे गए हैं. वहीं ये पैकेट अब सैनिकों तक पहुंच चुके हैं. इन पैकेट्स को पाकर सैनिकों के चेहरे पर मुस्कान देखने मिली है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो MP में दिनों दीपावली पर्व का उत्साह भी देखने मिल रहा है, जहां चुनावी व्यवस्तता के बीच नेता अपने परिवार के साथ दीपावली का पर्व मनाते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore को PM MODI ने दिया दिवाली गिफ्ट, MP के सबसे बड़े ESIC अस्पताल का किया लोकार्पण












Click it and Unblock the Notifications