विधायक बेटे आकाश को बीजेपी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी होने पर क्या बोले कैलाश विजयवर्गीय

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्ट के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि उनको ये नहीं पता है कि पार्टी ने उनके बेटे और विधायक आकाश को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि मैं (बस) दिल्ली से यहां (भोपाल) पहुंचा हूं, जहां मुझे अखबार के जरिए पता चला है कि आकाश को कुछ दिया गया है।

 Kailash Vijayvargiya on BJP state unit showcause notice to his MLA son Akash

बता दें कि गुरुवार को भाजपा की अनुशासनात्मक समिति ने आकाश को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें उनके व्यवहार के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। बता दें कि बेटे द्वारा अधिकारी की पिटाई करने को लेकर विजयवर्गीय की बहुत आलोचना हुई थी। उन्होंने कहा था कि आकाश को एक शो कॉज नोटिस मिलने के बाद वो अपना वर्जन दे देंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इस घटना को लेकर अपने बेटे आकाश को डांटा था, विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें एक पिता के रूप में जो भी करना चाहिए वो उन्होंने किया। उन्होंने कहा कि डांटने और समझाने को लेकर मैं सार्वजनिक रूप से इस पर चर्चा नहीं करना चाहता। बता दें कि इस घटना के बाद बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने भी नाराजगी जताई थी और साफ लहजो में कहा था कि यह अहंकार और दुर्व्यवहार चाहे कोई भी हो, चाहे वो किसी का बेटा हो, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पीएम मोदी की ओर से सख्त टिप्पणी के बाद विजयवर्गीय ने कहा है कि पीएम का शब्द अंतिम है और वो पार्टी के फैसले को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि 26 जून को आकाश विजयवर्गीय ने इंदौर नगर निगम के अधिकारी की उस समय क्रिकेट के बल्ले से पिटाई कर दी जब वो शहर के एक जर्जर भवन को गिराने के लिए पहुंचे हुए थे। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद आकाश के खिलाफ कार्रवाई की गई और उनको जेल भी जाना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- मोदी के मंत्री के दावा, कर्नाटक में अगली सरकार बनी तो येदुरप्पा होंगे CM

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+