मोदी के मंत्री के दावा, कर्नाटक में अगली सरकार बनी तो येदुरप्पा होंगे CM

बेंगलुरु। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में चल रही सियासी उठापटक लगातार तेज होती जा रही है। शनिवार को सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस और जेडीएस के 11 विधायकों ने इस्तीफे भेज दिए हैं। अब सरकार के गिरने के आसार साफ नजर आ रहे हैं। इसी बीच सीनियर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा है कि, अगर कर्नाटक में नई सरकार बनती है तो राज्य के नए सीएम बीएस येदुरप्पा होंगे।

 Sadananda Gowda says B S Yeddyurappa will be the Chief Minister if a new Government is formed

इस्तीफा देने वाले विधायकों पर बोलते हुए सदानंद गौड़ा ने कहा कि, उन्होंने सोचा होगा कि यह पार्टी से बाहर निकलने का सही समय है, इसलिए उन्होंने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। एक विधायक के तौर पर उनके निर्वाचन क्षेत्र और राज्य के हित के लिए नहीं था। केंद्रीय मंत्री से जब यह पूछा गया क्या कर्नाटक में बीजेपी सरकार बना रही है, तो इस पर सदानंद गौड़ा ने कहा कि, राज्यपाल सुप्रीम अथॉरिटी हैं, संवैधानिक जनादेश के अनुसार यदि वह हमें बुलाते हैं, तो निश्चित रूप से हम सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। हम सबसे बड़ी पार्टी हैं।

वहीं सदानंद गौड़ा ने दावा किया कि, यदि कर्नाटक में नई सरकार बनती है, तो बी एस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री होंगे। वहीं बीएस येदुरप्पा ने कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, लोग डीके शिवकुमार के व्यवहार को देख रहे हैं। उन्होंने स्पीकर कार्यालय के अंदर घुसकर कुछ विधायकों के इस्तीफे पत्र फाड़ दिए। पार्टी से अपना इस्तीफा देने गए थे, यह निंदनीय है।

बता दें कि, 224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा में बहुमत के लिए 113 विधायकों का समर्थन होना जरूरी है। अभी कांग्रेस-जेडीएस के कुल 116 और बीजेपी के 105 सदस्य हैं। गठबंधन सरकार को बीएसपी के एक विधायक का समर्थन भी हासिल है। निर्दलीय विधायक आर शंकर और एच नागेश के समर्थन वापस लेने के बाद अभी गठबंधन के पास बहुमत से 4 ज्यादा यानी 117 विधायकों का समर्थन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+